विदेश में बना प्लान, जान्हवी ने हनीट्रैप कर ढाबे पर बुलाया, टारगेट था सन्नी रिटोलिया...रोहतक शूटआउट में बड़ा खुलासा; CCTV वीडियो में दिखा सबकुछ
हरियाणा के रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल चारों शूटरों की पहचान कर ली है और उनका संबंध हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है।
- भारत
- 4 min read

हरियाणा के रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल चारों शूटरों की पहचान कर ली है और उनका संबंध हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस हमले का मुख्य टारगेट सन्नी रिटोलिया था, जो घटना के दौरान मौजूद होने के बावजूद बच निकलने में कामयाब रहा। हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच सात साल पुरानी गैंगवार और विदेशी कनेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है।
दावा है कि सनी रिठौलिया को जान्हवी नाम की लड़की ने कॉफी पीने के बहाने होटल बुलाया था। उसके पहुंचने के बाद वहां हमला हुआ। सामने आए विजुअल में हाथों में पिस्टल लिए कुछ लोग होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वारदात में चार लोगों की मौत हो गई।
जान्हवी ने हनीट्रैप के जरिए सनी रिठौलिया को जाल में फंसाया
रोहतक में नेशनल हाइवे-9 के पास एक होटल में सनी रिठौलिया अपने साथियों के साथ खाना खा रहा था। तभी हथियारों से लैस कुछ लोग होटल के अंदर दाखिल हुए। उनके हाथों में पिस्टल थीं। अब इस घटना से जुड़े कुछ विजुअल सामने आए हैं, जिनमें कुछ शूटर हथियार लेकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने काले कपड़े से अपना पूरा चेहरा ढक रखा था।
Advertisement
इसके बाद होटल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। हमलावरों ने सौ से ज्यादा गोलियां चलाईं। इस हमले में सनी रिठौलिया गैंग के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक भी गोलियों की चपेट में आकर मारा गया। लेकिन इस गोलीकांड में अब एक लड़की का नाम भी सामने आया है। जान्हवी नाम की लड़की ने हनीट्रैप के जरिए सनी रिठौलिया को अपने जाल में फंसाया। उसे कॉफी पीने के बहाने होटल बुलाया। जब सनी होटल पहुंचा। तो इसके बाद ही शूटआउट को अंजाम दिया गया।
जॉर्जिया से रची गई थी साजिश
Advertisement
जानकारी के अनुसार सन्नी रिटोलिया की हत्या की साजिश विदेश में बैठकर तैयार की गई थी। सूत्रों का दावा है कि हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय सदस्य रवि राठी इस समय जॉर्जिया में मौजूद है और वही गिरोह की गतिविधियों का संचालन कर रहा है। अमेरिका में हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी के बाद गैंग की कमान कथित तौर पर रवि राठी के हाथों में है। हाल में सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में भी रवि राठी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। रवि राठी बागपत के गंगनौली गांव का रहने वाला बताया जाता है।
सन्नी रिटोलिया गैंगस्टर कौन है? हिमांशु भाऊ से दुश्मनी की पूरी कहानी
इस गैंगवार की कहानी करीब सात साल पुरानी है। कभी एक-दूसरे के करीबी रहे सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ आज एक-दूसरे के दुश्मन हैं। 2019 में कार की किस्त को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले फायरिंग तक पहुंचा और फिर हत्या, बदले की हत्या और रंगदारी के मामलों में बदलता चला गया। बस के संचालन में इस्तेमाल होने वाली कार की किस्तों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी का मामला पंचायत तक पहुंचा था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
इसके बाद हिमांशु भाऊ ने सन्नी पर गोली चलाई. सन्नी घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई। उस समय हिमांशु नाबालिग था, इसलिए उसे हिसार के सुधार गृह भेजा गया था। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती खत्म होकर दुश्मनी में बदल गई। हिमांशु भाऊ और अंकित उर्फ बाबा ने अपने-अपने गुट मजबूत करने शुरू किए। दोनों गैंग के बीच पुरानी रंजिश लगातार बढ़ती गई।
सन्नी रिटोलिया हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव का रहने वाला है। उसका नाम अंकित उर्फ बाबा गैंग से जुड़ा है। अंकित, सनी का भाई है। सन्नी और अंकित उर्फ बाबा का नाम मार्च 2022 में रोहतक के रिटौली में हुए डबल मर्डर केस में सामने आया था। इस मामले में एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार किया था। सनी के खिलाफ 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।