हादसा, साजिश या कुछ और? अजित पवार के प्‍लेन क्रैश पर रोहित पवार को शक; बोले- पेपर नहीं जले, ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया, कहीं पायलट...

रोहित पवार ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्घटना से एक दिन पहले की पूरी घटनाक्रम का ब्योरा दिया है, साथ ही कुछ सबूत भी पेश किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Dies In Baramati Plane Crash
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Dies In Baramati Plane Crash | Image: Republic

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक निजी विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे के बाद से सबकी नजर ब्‍लैकबॉक्‍स पर टिकी थी। लेकिन अब घटना के लगभग 3 हफ्ते बाद अजीत पवार के भतीजे रोहित पवार ने आशंका जताई है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश थी।

रोहित पवार ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्घटना से एक दिन पहले की पूरी घटनाक्रम का ब्योरा दिया है, साथ ही कुछ सबूत भी पेश किए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए। रोहित पवार ने कहा कि अजीत पवार जिस फ्लाइट में थे उसमे अतिरिक्त फ्यूल कैन थे। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि जो ब्लास्ट हुवा, उसमें दिखाई दे रहा है कि फ्लाइट में ज्‍यादा फ्यूल कैन थे और वो फ्यूल कैन ब्लैक बॉक्स के पास रखे थे, इसलिए ब्लैक बॉक्स भी जला है।

साथ ही उन्होंने कहा कि डीजीसीए को फ्लाइट प्लान दिया नहीं गया था और हमें लगता है कि फ्लाइट को नीचे गिराया गया। ब्लैक बॉक्स सबसे सेफ डिवाइस होता है वो पानी के नीचे या आग में भी सर्वाइव करता है।

पायलट का इस्‍तेमाल कर घटना को अंजाम दिया गया

Advertisement

धीमी जांच पर सवाल उठाते हुए रोहित पवार ने आशंका जताई कि पायलट का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया होगा और अब कागजों में हेरफेर की जा सकती है। फ्यूल टैंक पर सवाल उठाते हुए रोहित पवार ने कहा, 'विमान का फ्यूल टैंक पूरा भरा हुआ था। फ्यूल टैंक पूरा भरने की जरूरत क्या थी? विंग्स में टैंक थे, वो भी भरे हुए थे।' उन्होंने आगे कहा कि विमान के केबल, जिनका मेल्टिंग पॉइंट कम होता है, वो नहीं जले तो ब्लैक बॉक्स कैसे खराब हो गया। इससे संदेह और बढ़ता है।

उन्होंने संदेह जताया कि पायलट का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। विमान को जानबूझकर नीचे गिराया गया। रोहित ने ब्लैक बॉक्स के जलने की थ्योरी को भी चुनौती दी और कहा कि जानकारों के मुताबिक ब्लैक बॉक्स तभी खराब हो सकता है जब वह 1100 डिग्री सेल्सियस पर एक घंटे तक जले, जबकि वह पानी में एक महीने तक रह सकता है।

Advertisement

CBI जांच की मांग

बता दें कि मंगलवार को ही राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अजित पवार के प्लेन क्रैश की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सुनेत्रा पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी को हुए उस विमान हादसे की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए औपचारिक रूप से एक पत्र सौंपा।

उस प्रतिनिधिमंडल में सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ और उनके बड़े बेटे पार्थ पवार शामिल थे। सीबीआई जांच की मांग उस समय तेज हुई है जब रोहित पवार ने सार्वजनिक रूप से अपने चाचा की मृत्यु का कारण बने इस हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। 10 फरवरी को भी रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि यह त्रासदी महज एक साधारण दुर्घटना नहीं हो सकती और उन्होंने इसमें किसी साजिश की संभावना जताई थी।

इसे भी पढ़ें- 'सलवार का नाड़ा खोलना, स्‍तन छूना रेप की कोशिश'; SC ने पलट दिया इलाहाबाद HC का विवादित आदेश, CJI ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड