Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के रोहिणी में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी इलाके में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Rohini Delhi Youth Beaten to Death After Intruding into Home 8 Accused Arrested
रोहिणी में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या, 8 गिरफ्तार | Image: Social media

Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या दी गई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया। 

बताया जा रहा है कि कंझावला इलाके में बीती रात 2 बजे एक मजदूर के घर में चोरी करने के लिए घुसा था, लेकिन घर में सो रहा व्यक्ति जग गया और चोरी करते हुए देख लिया। जानकारी के अनुसार मृतक चोर पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।

चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी के कंझावला इलाके में बीती रात 2 बजे एक मजदूर के घर में चोरी करने के लिए घुसा था, लेकिन घर में सो रहा व्यक्ति जग गया और चोरी करते हुए देख लिया, जिसके बाद आसपास के लोग जग गए और चोर को पहचान लिया। लोगों ने चोर को पकड़ कर हाथ पैर बांध दिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

मृतक चोर पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि घटना में जिस युवक की मौत हुई है, इससे पहले मृतक चोर पर चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही एक घर से गैस सिलेंडर चोरी किया था।

Advertisement

मामले में 8 लोगों गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चोर को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड