पंजाब के फिरोजपुर में कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना, हादसे में 9 लोगों की मौत

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
सड़क हदासे में मौत | Image: Representative image

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई।

गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया।

Advertisement

जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे पिक अप वैन में सवार 20 से अधिक लोग मुख्य रूप से वेटर का काम करने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कोहरे के कारण वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया जिससे वैन की ट्रक से टक्कर हो गई।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड