अपडेटेड 24 July 2024 at 10:46 IST

दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुए RJD सुप्रीमो लालू यादव,अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुए थे भर्ती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Follow : Google News Icon  
rjd chief lalu yadav
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव | Image: X

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली  AIIMS से डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने बताया कि अब लालू यादव की हालत स्थिर है। हॉस्पिटल में उनके परिवार के भी सदस्य नजर आए। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के एम्स में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, लालू यादव का शूगर लेवल अचानक काफी बढ़ गया था। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें मंगलवार को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बात में डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। अब उनकी हालत स्थिर है। लालू सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे।

लालू यादव को AIIMS से मिली छुट्टी

लालू यादव के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करने लगे। दरअसल,RJD नेताओं की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लालू के दिल्ली एम्स में भर्ती होने को लेकर एक पोस्ट किया गया था। जिसके बाद कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ्य होने कामने करने लगे।

 विशेष राज्य का दर्जा को लेकर नीतीश पर भड़के लालू

केंद्र द्वारा JDU की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज किए जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि नीतीश कुमार ने सत्ता की खातिर बिहार की आकांक्षाओं और अपने लोगों के विश्वास से समझौता किया है। नीतीश ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब जब केंद्र ने इससे इनकार कर दिया है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

केंद्र सरकार ने 2012 में तैयार एक अंतर-मंत्रालयी समूह की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का कोई मामला नहीं बनता है। केंद्र का यह रुख भाजपा के सहयोगियों द्वारा पिछड़े राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग के एक दिन बाद आया है।

यह भी पढ़ें:बिहार को विशेष पैकेज; बजट में ऐलान से CM नीतीश खुश, दे दिया लालू को जवाब
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 July 2024 at 10:46 IST