अपडेटेड 12 February 2024 at 12:24 IST

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार से बड़ी खबर, RJD विधायक चेतन आनंद CM Nitish Kumar से मिले, करेंगे खेला?

RJD MLA Chetan Anand : बिहार के सीएम नीतीश कुमार से चेतन आनंद ने रात में ही मुलाकात की। सबसे अहम ये है कि ये मुलाकात फ्लोर टेस्ट से पहले हुई है।

Follow : Google News Icon  
Bihar CM Nitish Kumar and RJD MLA Chetan Anand
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक चेतन आनंद | Image: Facebook/File

Bihar Floor Test : बिहार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है। इसको लेकर बिहार की राजनीति में पहले से ही हलचल है। अभी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। सामने आया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार से चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट से पहले मुलाकात की है।

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चेतन आनंद के लापता होने की खबरें रविवार की रात को आई थीं। चेतन आनंद के भाई आयुष्मान आनंद ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी और आरोप लगाया कि उनका भाई 'लापता' है। इसकी तलाश करते हुए पुलिस की टीम भी तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी। बाद में चेतन आनंद सामने आए थे और अपनी बात स्पष्ट की थी। इसके बाद पुलिस लौट गई थी।

इसी बीच सामने आया कि तेजस्वी यादव के आवास से निकलकर चेतन आनंद अपने आवास पर चले गए थे। फिलहाल खबरें आई हैं कि चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। 

राजद के दो विधायक JDU के साथ आए!

रिपब्लिक भारत को मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद मोहन और नीलम देवी दोनों बिहार विधानसभा में मौजूद हैं, लेकिन वो जदयू के सचेतक संजय गांधी के साथ कमरे में बैठे हुए हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि दोनों ने पाला बदल लिया है और जदयू के साथ खड़े हो गए हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले ये पूरा घटनाक्रम देखने को मिला है, जिससे राजद के दो विधायकों के जदयू के साथ आने की खबरें और पक्की हो गई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार में बेटा 'खेला' के लिए तैयार... तेजस्वी के घर पहुंची मां राबड़ी

RJD नेता ने लगाई मुहर!

राजद के नेता शक्ति यादव ने भी खुद इसकी पुष्टि की है कि RJD के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी दोनों को जदयू सचेतक के कमरे में बैठाया गया है। हालांकि शक्ति यादव ने आरोप लगाए हैं कि दोनों विधायकों को कमरे में बैठाकर धमकाया गया है। शक्तियादव ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘सत्ता पक्ष के लोगों ने चेतन आनंद और नीलम देवी बैठाया है। उन्हें धमकी दिलवाई गई है। ये बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए शासन का दुरुपयोग किया जाए, ये कहा तक सही है।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्पीकर पर JDU मंत्री का बड़ा बयान, बोले- पद छोड़ेंगे या...

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 12 February 2024 at 11:46 IST