'सभी अपराधियों की सरगना ममता बनर्जी, उन्हें जेल में डालो', RG कर रेप पीड़िता की मां का आरोप, बेटी संग हुई घटना के लिए ठहराया जिम्मेदार

RG Kar Victim's Mother: बीजेपी नेता रत्ना देबनाथ ने आरजी कर मामले में हुई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना के लिए टीएमसी प्रमुख और कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RG Kar Case victims mother Ratna Debnath
RG Kar Case victims mother Ratna Debnath | Image: ANI

RG Kar Victim's Mother: आरजी कर रेप-हत्या मामले की जांच में लापरवाही के आरोप में सुवेंदु सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। बंगाल सरकार के इस एक्शन पर पीड़िता की मां और बीजेपी नेता रत्ना देबनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रत्ना देबनाथ ने बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या का जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कॉलज के प्रशासन को ठहराया। साथ ही उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव पर बेटी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया।

सभी की सरगना ममता बनर्जी- रत्ना देबनाथ

रत्ना देबनाथ ने कहा, 'यहां कई अपराधी हैं और उन सभी की सरगना ममता बनर्जी हैं। अगर उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया जाए, तो बाकी सभी अपराधियों के नाम भी सामने आ जाएंगे। जिन लोगों ने उस रात मेरी बेटी के साथ खाना खाया था, उनकी अभी तक कोई जांच नहीं हुई है।'

'इस घटना के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार'

उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, 'जेल में सिर्फ प्रिंसिपल है। ममता बनर्जी समेत कॉलेज प्रशासन के सभी लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, हमारे तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम भी मेरी बेटी की हत्या में शामिल हैं।'

Advertisement

पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों पर गिरी गाज

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा,  'आरजी कर घटना के संबंध में हमने खास तौर पर कोलकाता के CP विनीत कुमार गोयल और अन्य अधिकारियों जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस मामले को ठीक से न संभालने के भी आरोप हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'इसके अलावा यह भी आरोप है कि दो अधिकारियों ने अभया के परिवार को पैसे देने की कोशिश की। अब, उस समय इस मामले से जुड़े सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: RG Kar Case: पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, सुवेंदु सरकार के एक्शन पर बोलीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल- हम चाहते हैं न्याय मिले

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड