'इतना बड़ा केस दुर्लभ से दुर्लभ नहीं, ये न्यायतंत्र की असंवेदनशीलता है, मैं दुखी हूं', पूर्व NCW चीफ रेखा शर्मा भड़कीं

आरजी कर केस में उम्रकैद के फैसले पर पूर्व NCW चीफ रेखा शर्मा ने भड़कते हुए कहा कि इतना बड़ा केस दुर्लभ से दुर्लभ नहीं, ये न्यायतंत्र की असंवेदनशीलता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

RG Kar Rape And Murder Case Verdict: आरजी कर रेप और हत्याकांड मामले में संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के इस फैसले से आम जनता से लेकर सांसदों तक में निराशा है। कोर्ट के इस फैसले से लोग हैरान भी हैं। अगर आम जनता निराशा महसूस कर रही है, तो पीड़ित परिवार की पीड़ा का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्सभा सांसद रेखा शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये न्यायतंत्र की असंवेदनशीलता है।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "बड़े दुख की बात है, इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस ने जो जांच की उसे सीबीआई के सामने पेश की गई। इस जांच में जो कमी थी, उस कमी के कारण इतना बड़ा एक केस ऐसा बनता है, जिसमें उम्र कैद ना होकर फांसी की सजा मिलनी चाहिए, वो नहीं हुई। आज पीड़ित परिवार भी दुखी होगा और हम सब भी दुखी हैं। एक जज की असंवेदनशीलता ये भी बताती है कि इतना बड़ा केस दुर्लभ से दुर्लभ नहीं कहा गया। ये न्यायतंत्र की असंवेदनशीलता है।"

बंगाल की सरकार कुछ लोगों को बचाना चाहती है: रेखा शर्मा

उन्होंने आगे कहा, "शुरू में ही सारी चीजें कॉम्प्रमाइज हो गई थी, क्राइम सीन तक से छेड़छाड़ कर दी गई। वहां निर्माण शुरू हो गई। काफी कुछ तो क्राइम सीन से मिला ही नहीं। उस जगह की पहले सफाई कर दी गई थी, उस जगह को धो दिया गया था। पश्चिम बंगाल की सरकार कुछ लोगों को बचाना चाहती थी। वही हुआ। उन्होंने वो सबूत भी नहीं दिया जिससे सीबीआई कुछ कर पाए। इस फैसले से कोई भी खुश नहीं होगा।"

'अगर ये दुर्लभ से दुर्लभ केस नहीं होगा तो और कौन सा होगा?'

रेखा शर्मा ने कहा कि मैं सीबीआई से मांग करती हूं कि आप हाई कोर्ट जाओ। इसमें फांसी के अलावा और कुछ होना भी नहीं चाहिए। अगर ये दुर्लभ से दुर्लभ केस नहीं होगा तो और कौन सा होगा? 

Advertisement

सरकार और पुलिस ने सारे सबूत मिटा दिए: राहुल सिन्हा

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने आर.जी. कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर कहा, "सभी चाहते थे कि संजय रॉय को सर्वोच्च सजा हो... बंगाल की जनता जानना चाहती है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है?.. राज्य सरकार और पुलिस ने सबूत और साक्ष्य मिटा दिए थे इसलिए सत्य सामने आने में देर है..."

इसे भी पढ़ें: RG Kar Doctor Rape: संजय रॉय की उम्रकैद की सजा पर CM ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं संतुष्ट नहीं...

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड