असम: कोयला खदान में बचाव अभियान सातवें दिन भी जारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के खान एवं खनिज मंत्री कौशिक राय ने बताया कि खदान से पानी निकालने का काम जारी है और उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही अंतिम चरण में पहुंच जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam Coal Mine Resuce Opreation
Assam Coal Mine Resuce Opreation | Image: PTI

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के खान एवं खनिज मंत्री कौशिक राय ने बताया कि खदान से पानी निकालने का काम जारी है और उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही अंतिम चरण में पहुंच जाएगी।

गुवाहाटी से लगभग 250 किलोमीटर दूर उमरंगसो क्षेत्र में स्थित कोयला खदान में छह जनवरी को अचानक पानी भर जाने से कुल नौ मजदूर फंस गए थे। इनमें से अब तक चार मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।पहला शव बुधवार को बरामद किया गया जबकि तीन अन्य शव शनिवार को निकाले गए। एनडीआरएफ टीम के कमांडर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि जलमग्न खदान से पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है और जलस्तर घट रहा है।

बचाव अभियान के सातवें दिन रेस्क्यू जारी 

उन्होंने बताया, ‘आज बचाव अभियान का सातवां दिन है और अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। पानी निकालने का काम जारी है और जलस्तर घट रहा है।’ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सेना और नौसेना कर्मियों समेत कई एजेंसियां अभियान में जुटी हैं तथा ड्रोन तैनात किए गए हैं। राय ने शनिवार को घटनास्थल पर जारी अभियान निरीक्षण किया और कहा कि अगले 36 घंटे में जल निकासी का अंतिम चरण पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘पानी निकालने का काम जारी है। अगले 36 घंटे में हम अभियान के अंतिम चरण में पहुंचने की उम्मीद करते हैं।’ मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि यह खदान 12 साल पहले बंद कर दी गई थी और तीन साल पहले तक यह असम खनिज विकास निगम के अधीन थी। खनिकों के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शरद पवार ने की CM फडणवीस से बात, कहा- एकजुट रहना समय की मांग है

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड