अपडेटेड 7 March 2024 at 10:21 IST

Republic Summit 2024 LIVE Streaming: कब और कहां देख सकेंगे भारत का सबसे बड़ा न्यूज इवेंट

Republic Summit 2024: आज, 7 मार्च को समिट का लाइव प्रसारण आपकी टीवी और फोन स्क्रीन्स पर होगा जिसका थीम है- ‘Bharat: The Next Decade’।

Follow : Google News Icon  
Republic Summit 2024
रिपब्लिक समिट 2024 | Image: Republic

Republic Summit 2024: देश के सबसे बड़े न्यूज समिट के लिए मंच सज चुका है। आज 7 मार्च को समिट का लाइव प्रसारण आपकी टीवी और फोन स्क्रीन्स पर होगा जिसका थीम है- ‘Bharat: The Next Decade’। इस समिट में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि आने वाले दशक में ये देश कैसे विकसित भारत बनेगा और 2047 से पहले कैसे ये सपना साकार हो सकता है।

भारत के विकास पर अपनी-अपनी राय और आइडिया रखने के लिए राजनीति से लेकर व्यापार, स्पेस, टेक्नोलॉजी और खेल जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आप इस समिट का लाइव टेलीकास्ट आज सुबह 10 बजे से रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सभी चैनलों पर देख सकते हैं।

रिपब्लिक समिट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग यहां होगी-

R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/

R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat

Advertisement

रिपब्लिक टीवी लाइव टीवी- https://www.republicworld.com/livetv/

रिपब्लिक वर्ल्ड यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicWorld

Advertisement

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिपब्लिक समिट में मुख्य अतिथि होंगे। यह समिट भारतीय राजनीति, ई-गवर्नेंस, व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, खेल समेत कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। 

रिपब्लिक समिट के 2024 संस्करण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, निर्मला सीतारमण, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल होने वाले हैं। 

ये भी पढ़ेंः Republic Summit: आज रिपब्लिक के मंच पर लगेगा राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 13:27 IST