LIVE BLOG

अपडेटेड 7 March 2024 at 23:01 IST

Republic Summit 2024 : पीएम मोदी ने दिया अपने 75 दिन का हिसाब, कहा- 25 साल का रोडमैप लेकर चल रहा हूं

रिपब्‍लिक समिट खबर और खबर के पीछे की खबरों का सबसे बड़ा मंच है। इस बार समिट की थीम ‘Bharat: The Next Decade’ रही। इस समिट में बतौर चीफ गेस्‍ट PM नरेंद्र मोदी शामिल हुए। पीएम मोदी बदलते भारत और भारत के सपनों पर अपनी राय रही। रिपब्‍लिक समिट में राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियों ने खुलकर चर्चा की।

Follow : Google News Icon  
Republic Summit 2024
पीएम मोदी ने दिया अपने 75 दिन का हिसाब | Image: Republic

7 March 2024 at 21:53 IST

Republic Summit 2024 : PM मोदी ने कहा- नेशन वांट्स टू नो...

Republic Summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजाकिया अंदाज में अर्नब गोस्वामी के शो 'नेशन वांटस टू नो' को लेकर ऐसी बात कही, जिसके बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने कहा कि रिपब्लिक टीवी का सवालों के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है। नेशन वांटस टू नो... आपने अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए। यह सुन रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी भी तालियां बजाने लगे।


7 March 2024 at 21:50 IST

Republic Summit 2024 : हम स्लोगन नहीं सॉल्यूशन देते हैं- पीएम मोदी

Republic Summit 2024 : पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि ये लोग गरीबी हटाओ कहते रहे। बीते 10 साल में लोगों ने स्लोगन नहीं, सॉल्यूशन देखे हैं। खाद्य सुरक्षा हो या खाद कारखानों को फिर से शुरू करना और 370 को हटाने तक हमारी सरकार ने सारी प्राथमिकताओं को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। 
 


Advertisement

7 March 2024 at 23:01 IST

Republic Summit 2024 : पीएम ने दिया 75 दिन का हिसाब

Republic Summit 2024 : पीएम मोदी ने कहा कि मेरा पूरा ध्यान देश के विकास की स्पीड और स्केल और बढ़ाने पर लगा हुआ है। पीएम मोदी ने रिपब्लिक के मंच से अपने 75 दिन का हिसाब दिया। पीएम ने बताया कि 75 दिन में करीब करीब 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये 110 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा होता है। दुनिया के कितने ही देशों का ये साल भर का ये खर्च भी नहीं है।

  • झारखंड, यूपी, हिमाचल, तमिलनाडु में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है
  • 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम हुआ 
  • पिछले 75 दिनों में किसानों के लिए बड़ी स्कीम शुरू हुई

7 March 2024 at 21:22 IST

Republic Summit 2024 : पहले एक ही परिवार पर फोकस था- पीएम मोदी

Republic Summit 2024 : आजादी के बाद के दशकों में भारत का बहुत समय उसे गलत दिशा में ले जाने में गवा दिया गया। एक ही परिवार पर फोकस की वजह से देश का विकास डिफोकस  हो गया। आप ये मानेंगे, विकसित भारत बनाने के लिए हमें अपने खोये हुए समय को भी रिकवर करना होगा। आज भारत में हर तरफ ये ही होता देख रहे हैं। मैं जब गुजरात में था, तो उस समय चुनौती देता था किसी भी दिशा में 25 किलोमीटर जाए, विकास का कार्य होता दिखाई देगा। हिन्दुस्तान के किसी भी क्षेत्र में नजर करेंगे कुछ ना कुछ पहले से अच्छा हो रहा होगा। 


Advertisement

7 March 2024 at 21:17 IST

Republic Summit 2024 : गुड पॉलिटिक्स भी हो सकती है- पीएम मोदी

Republic Summit 2024 : पीएम मोदी ने कहा- भारत ने ये साबित किया है कि गुड पॉलिटिक्स भी हो सकती है। हमने देश की जरूरतें पूरी की, देश के सपने भी हमने पूरे किए। हमने समृद्धि पर ध्यान दिया सशक्तिकरण पर भी काम किया। निजि इनकम पर टैक्स कम हो ये सुनिश्चित किया। हम गरीबों के लिए करोड़ों घर भी बना रहे हैं, मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रहे हैं और किसानों को आय बढ़ाने के साधन भी दिए हैं। 
 


7 March 2024 at 21:16 IST

Republic Summit 2024 : पीएम ने की रिपब्लिक की तारीफ

Republic Summit 2024 : पीएम ने अपनी बात रिपब्लिक की तारीफ के साथ शुरू की। पीएम ने कहा- कुछ साल पहले जब मैंने कहा था कि यह दशक भारत का है, तो कुछ लोगों ने कहा था कि राजनेता तो बोलते रहते हैं। आज दुनिया यह कह रही है कि यह दशक भारत का है और मुझे खुशी है कहै कि आपने एक कदम और आगे बढ़कर Bharat The Next Decade पर चर्चा शुरू कर दी है। पीएम ने कहा कि यह दशक विकसित भारत के सपनों को पूरा करने का एक अहम दशक है। 


7 March 2024 at 20:53 IST

Republic Summit 2024 : रिपब्लिक के मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

Republic Summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Republic Summit के मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का रिपब्लिक के मंच पर  शास्त्रीय संगीत के साथ स्वागत किया गया। पीएम मोदी, थोड़ी ही देर में Bharat The Next Decade पर अपनी राय रखेंगे।


7 March 2024 at 18:50 IST

Republic Summit 2024 : हरीश साल्वे ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल

Republic Summit 2024 : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने कहा कि हमें अपनी अदालतों को शेष भारत के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। 21वीं सदी में 19वीं सदी की मानसिकता वाले कोर्ट से देश नहीं चल सकता। उन्होंने जजों की नियुक्ति करने वाले कॉलेजियम सिस्टम पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जज ही जज की नियुक्ति करे ये भारत में ही होता है, दुनिया के किसी दूसरे देश में ऐसा नहीं होता। 
 


7 March 2024 at 18:32 IST

Republic Summit 2024 : पीएम मोदी की अपील

Republic Summit 2024 : रिपब्लिक समिट में आने से पहले पीएम मोदी ने X पर किया पोस्ट। कहा- आज रात 8:30 बजे आप भी रिपब्लिक के साथ जुड़ें।


7 March 2024 at 18:07 IST

Republic Summit 2024 : भारत में फ्री हेल्थ केयर लागू करना मुमकिन नहीं- डॉ. देवी शेट्टी

Republic Summit 2024 : रिपब्लिक समिट में डॉ. देवी शेट्टी ने फ्री हेल्थ केयर पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बात पर दुनियाभर में चर्चा होती है कि क्या टैक्सपेयर के पैसे से फ्री हेल्थ केयर देना चाहिए। इसपर हमने रिसर्च किया और कई देशों के हेल्थ केयर सिस्टम पर गौर किया। डॉ. देवी शेट्टी ने कहा- 'जहां ये सिस्टम लागू हैं, वो देश काफी छोटे देश थे। इसके अलावा वहां का टैक्स काफी ज्यादा है। वहीं, ये सारे देश काफी ज्यादा हेल्थ सेक्टर पर इन्वेस्ट करते हैं।' ये तीन बड़े कारण हैं जिससे फ्री हेल्थ केयर भारत में लागू करना मुमकिन नहीं है।
 


7 March 2024 at 17:38 IST

Republic Summit 2024 : 'जहां UN फेल हो गया, वहां भारत ने दिखाया दम'

Republic Summit 2024 : G20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत ने हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में G20 की मेजबानी की और इसे करीब 60 शहरों में आयोजित किया। इसने G20 का उपयोग शहर के जल निकासी, सीवेज और ठोस अपशिष्ट को बदलने के अवसर के रूप में किया। भारत पहली बार G20 में सभी मुद्दों पर आम सहमति बनाने में सक्षम रहा। उन्होंने कहा कि जहां UN फेल हो गया, वहां PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने दम दिखाया।


7 March 2024 at 17:19 IST

Republic Summit 2024 : मोदी है, तो मुमकिन है- संजीव गोयनका

Republic Summit 2024 : RPSG ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका Republic Summit में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है… आज पूरी दुनिया में भारत को इज्जत की नजर से देखा जाता है। पीएम मोदी ने इंडस्ट्री को नए तरीके से सोचने का नजरिया दिया है। 
 


7 March 2024 at 17:12 IST

Republic Summit 2024 : मोहम्मद नशीद ने बताई चीन की सच्चाई

Republic Summit 2024 : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने चीन की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि चीन ने हमारे देश में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए लोन दिए हैं। चीन जानबूझकर प्रोजेक्ट की कीमत बढ़ाता है ताकि बिजनेस प्लान फेल हो जाए। जब योजना विफल हो जाती है, तो कोई लोन वापस नहीं कर पाता है।


7 March 2024 at 16:48 IST

Republic Summit 2024 : हम भारत के दोस्त हैं और दोस्ती जारी रहेगी- मोहम्मद नशीद

Republic Summit 2024 : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने रिपब्लिक के मंच से कहा कि मैं भारत का दोस्त हूं। मोहम्मद नशीद ने चीन के संबंधों पर चर्चा की। मालदीव के चीन के चंगुल में फंसने पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई समझौता हुआ है। जब भी मालदीव को जरूरत हुई, भारत हमेशा मदद के लिए आगे आया। इससे पहले मोहम्मद नशीद ने संकेत देते हुए कहा कि लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे कदम उठाते हैं। हम भारत के दोस्त हैं और दोस्ती जारी रहेगी।


7 March 2024 at 16:43 IST

Republic Summit 2024 : 35 हजार करोड़ निवेश करेगी मारुति सुजुकी

Republic Summit 2024 : जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में बड़ा निवेश करने जा रही है। रिपब्लिक समिट में मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में कंपनी एक नया प्लांट बनाने जा रही है। जिससे भारत में करीब 35 हजार करोड़ निवेश होंगे। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत 6 मिलियन कारों का उत्पादन करेगा।


7 March 2024 at 16:34 IST

Republic Summit 2024 : मैतई और कुकी दोनों को मजबूत करना चाहिए- सीएम हिमंता

Republic Summit 2024 : रिपब्लिक समिट में असम के सीएम हिमंता ने मणिपुर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में संकट दो समुदायों के बीच है। मणिपुर में लोगों का BJP से कोई मतभेद नहीं है, लेकिन समुदायों में विरोधाभास है। हमने राज्य में कई विरोधाभासों का समाधान किया है। दिक्कत तो है, लेकिन मोदी के प्रति लोगों का प्यार देखा जा सकता है। विरोधाभास सैकड़ों वर्षों से मौजूद है।

उन्होंने आगे कहा- 'आदिवासी समुदाय के पास अपनी बात रखने का अपना तरीका है। वे तीसरे पक्ष से कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते। वे नहीं चाहते कि कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप करे। तीसरा पक्ष कानून एवं व्यवस्था बनाए रख सकता है लेकिन मुद्दे को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप नहीं कर सकता। लोगों को न तो मोदी से कोई शिकायत है और न ही अमित शाह से। हमें मैतई और कुकी दोनों को मजबूत करना चाहिए।'


7 March 2024 at 16:26 IST

Republic Summit 2024 : राहुल गांधी को सीएम हिमंता की सलाह

Republic Summit 2024 : सीएम हिमंता ने रिपब्लिक के मंच से राहुल गांधी का सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भारत विरोधी शक्तियों को अपने आसपास से हटाना चाहिए। राहुल गांधी पर बोलते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं ले सकता। अगर आप कानून व्यवस्था तोड़ेंगे तो सिस्टम आपके खिलाफ कार्रवाई करेगा। 


7 March 2024 at 16:18 IST

Republic Summit 2024 : आप मुस्लिम विरोधी हैं क्या?

Republic Summit 2024 : रिपब्लिक समिट में जब एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने CM हिमंता से पुछा कि आप मुस्लिम विरोधी हैं क्या? इस पर CM हिमंता ने कहा कि मैं एंटी ओवैसी और एंटी राहुल गांधी हूं। मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। आम मुझे एक कैमरा और एक कैमरामैन दो, मैं असम के मुस्लिम बहुल इलाकों में जाऊंगा और फिर आप देखना।

अर्नब गोस्वामी ने पूछा कि आपकी जो विचारधारा है, जिस तरह से आप बोलते हैं। मदरसे बंद करो, उससे ऐसा लगता है। इस पर CM हिमंता ने कहा कि हां, मैं कहता हूं मदरसे बंद करो। आप मुस्लिम किसे मांनते हो? मेल और फीमेल में दोनों मुस्लिम है। मैं बोलता हूं आप दो शादी मत करो, मेल नाराज हो जाती है, लेकिन महिलाएं खुश होती हैं। मैंने भी मां की कोख से जन्म लिया है। 


7 March 2024 at 16:00 IST

Republic Summit 2024 : 2014 के बाद असम के बदला केंद्र सरकार का व्यवहार- सीएम हिमंता

Republic Summit 2024 : अमस के सीएम से जब अर्नब गोस्वामी ने उनकी हिंदी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी इनक्रेडिबल है। सीएम हिमंता ने कहा कि गुजरात के बाद असम में सेमीकंडकर प्लांट लगाए जा रहे हैं। असम में 13 तारीख को पीएम मोदी सेमी कंडक्टर उद्योग की आधारशिला रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद असम के लिए केंद्र सरकार का व्यवहार बदला है। अब असम की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
 


7 March 2024 at 15:52 IST

Republic Summit 2024 : तेजी से बदल रहा असम- सीएम हिमंता

Republic Summit 2024 : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज असम तेजी से बदल रहा है। जिन लोगों ने पहले असम छोड़ा था, अब वो अपने घर वापस आ रहे हैं। आज के असम में राजनीति भी मजबूत है और अर्थव्यवस्था भी। 


7 March 2024 at 15:29 IST

Republic Summit 2024 : थोड़ी देर में CM हिमंता से चर्चा

Republic Summit 2024 के मंच पर अभी तक अमित शाह और पीयूष गोयल समेत राजनीति और बिजनेस जगत की कई हस्तियों ने अपने विचार रखे हैं। रिपब्‍लिक के मंच पर थोड़ी देर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा LIVE होंगे।


7 March 2024 at 14:44 IST

रूस से तेल खरीदने को लेकर हमें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा: हरदीप सिंह पुरी

'रूस से तेल खरीदने को लेकर हमें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा': केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी


7 March 2024 at 14:43 IST

पीएम मोदी आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं: मंत्री हरदीप सिंह पुरी

 'देश की सबसे जटिल और कठिन समस्याओं के समाधान में हमेशा पीएम मोदी आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं ': केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी
 


7 March 2024 at 14:42 IST

'हमारी सरकार अन्नदाता को ऊर्जादाता बना रही है': हरदीप सिंह पुरी

'हमारी सरकार अन्नदाता को ऊर्जादाता बना रही है': हरदीप सिंह पुरी


 


7 March 2024 at 14:42 IST

एक्साइज ड्यूटी में कुल 13 रुपये प्रति लीटर की कटौती: हरदीप सिंह पुरी

'केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कुल 13 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है': केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी
 


7 March 2024 at 13:42 IST

अगले दशक में भारत एक tech-savvy राष्ट्र बनेगा: ISRO चीफ

अगले दशक में भारत एक  tech-savvy राष्ट्र बनेगा: ISRO चीफ एस सोमनाथ  


7 March 2024 at 13:41 IST

हम बहुत कम बजट में अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम : ISRO चीफ

हम बहुत कम बजट में अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम : ISRO चीफ एस सोमनाथ 


7 March 2024 at 13:39 IST

रिपब्‍लिक समिट में बोले ISRO चीफ सोमनाथ

 गगनयान मिशन एक सामान्य रॉकेट लॉन्च या उसे कक्षा में स्थापित करने से कहीं अलग है। रिपब्‍लिक समिट में बोले ISRO चीफ सोमनाथ।


7 March 2024 at 12:49 IST

अमित शाह ने अर्नब गोस्‍वामी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

अमित शाह ने रिपब्‍लिक समिट के मंच से एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्‍वामी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं।


7 March 2024 at 12:49 IST

देश में एक मज़बूत विपक्ष होना चाहिए: अमित शाह

देश में एक मज़बूत विपक्ष होना चाहिए। लेकिन मैं नहीं बना सकता। अमित शाह ने कांग्रेस पर ली चुटकी। उन्‍होंने आगे कहा- लेकिन विपक्ष को मज़बूत उनका कार्य करता है और उनको मज़बूत रख देश की जानता के हाथ में होता है। और देश की जानता बहुत सोच समझ कर अपना कार्य करती है।  जो परफॉर्म करेगा देश उसको अधिकार देगा।  जो नहीं करेगा वो विपक्ष में बैठेगा


7 March 2024 at 12:48 IST

मोदी जी के अगले कार्यकाल में नक्सलवाद से भी देश मुक्त हो जाएगा: अमित शाह

हमने टेररिज्म के लिये आने वाली फ़ंडिंग को समाप्त किया है। और एक बात की मोदी जी के अगले कार्यकाल में नक्सलवाद से भी देश मुक्त हो जाएगा: अमित शाह


7 March 2024 at 12:48 IST

44 साल कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही कभी ओबीसी को आरक्षण भी दिया: अमित शाह

44 साल कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही कभी ओबीसी को आरक्षण भी दिया। देश की जानता इन्हें सिर्फ़ एंटरटेनमेंट की जब से सुनती है। लेकिन असलियत जानता जानती है  की इन्हीं कभी भी पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया: अमित शाह
 


7 March 2024 at 12:35 IST

कांग्रेस पार्टी ने इस देश में तानाशाह किया है: अमित शाह

भारत को एक केवल बीजेपी पार्टी रख सकती है । इन लोगों ने तो सिर्फ़ भारत तोड़ने की बात की है। कांग्रेस पार्टी ने इस देश में तानाशाह किया है: अमित शाह


7 March 2024 at 12:35 IST

विभाजन की राजनीति पर बोले अमित शाह

कांग्रेस को क्या हो गया है, भारत जोड़ो यात्रा की बजाए।  भारत तोड़ो की यात्रा है। विभाजन की राजनीति पर बोले अमित शाह 


7 March 2024 at 12:35 IST

पूरे देश में एक क़ानून होना चाहिए: अमित शाह


इस देश में एक क़ानून होना बहुत ज़रूरी है । उत्तराखण्ड की सरकार को में धन्यवाद करना चाहता हूँ। उत्तराखण्ड एक ऐसा राज्य होगा जहां सबसे पहले CAA लागू होगा। निश्चित रूप से बीजेपी मानती है की कश्मीर से कन्याकुमारी और पूरे देश में एक क़ानून होना चाहिए: अमित शाह


7 March 2024 at 12:35 IST

बंगाल में 42 में से 25 सीट को टारगेट करना बीजेपी का लक्ष्य है: अमित शाह

 बंगाल में 42 में से 25 सीट को टारगेट करना बीजेपी का लक्ष्य है: अमित शाह 


7 March 2024 at 12:25 IST

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA कानून, कोई रोक नहीं सकता: अमित शाह

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA कानून, कोई रोक नहीं सकता: अमित शाह


7 March 2024 at 12:23 IST

बंगाल में घुसपेठ स्टेट सपॉन्‍सर समस्या है: अमित शाह

बंगाल एक बॉर्डर स्टेट है। घुसपैठ की समस्या सबसे ज़्यादा अगर कहीं बची है तो बंगाल में है। बंगाल में जो घुसपेठ है वो स्टेट सपॉन्‍सर समस्या है। वोट बैंक के लिए बनाये गया है। संदेशखाली घटना और मामता सरकार पर अमित शाह का बड़ा हमला
 


7 March 2024 at 12:22 IST

हम पारदर्शिता से सरकार चलाते हैं: अमित शाह

12 लाख करोड़ का घपले घोटाले किए। जेल जाना पड़ता है। 23 साल से मोदी जी मंत्री रहे। एक पैसे का घपले का इल्ज़ाम नहीं लगा सकता कोई। इतनी पारदर्शिता से हम सरकार चलाते है। अमित शाह बोले 


7 March 2024 at 12:21 IST

करप्‍शन पर कोई एक्‍शन ना हो, ये बीजेपी में संभव नहीं: अमित शाह

डेमोक्रेसी में हर बात का जवाब जानता दे देती है। बंगाल में किसी के घर से करोड़ों पैसा निकाल जाता है। झारखंड में पैसा गिनते गिनते मशीन थक जाती है। और ये कहते है कोई एक्शन ना हो। रिपब्‍लिक समिट में बोले अमित शाह


7 March 2024 at 12:20 IST

पीएम मोदी की इमानदारी विपक्ष बर्दाश्‍त नहीं करता: अमित शाह

मोदी जी के बारे में वो ये सहन ही नहीं कर सकते जिसका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है वो देश के लिए इतना काम करेगा और एक सफल प्रधानमंत्री बनेगा 
वो विपक्ष से बर्दाश्‍त नहीं हो रहा- अमित शाह


7 March 2024 at 12:12 IST

10 साल भारत की सुरक्षा की दृष्टि से, भारत के विकास की दृष्टि से स्वर्णिम काल: अमित शाह

देश की जानता ने जब पूर्ण बहुमत बनाने का मौक़ा दिया । मोदी जी पर भरोसा किया तब हमने ये काम किया।  ये 10 साल भारत की सुरक्षा की दृष्टि से, भारत के विकास की दृष्टि से स्वर्णिम काल है। रिपब्‍लिक समिट में बोले गृह मंत्री अमित शाह


7 March 2024 at 12:09 IST

ऐसी बातें कर वो देश की राजनीति को गंदा करते हैं: लालू के बयान पर अमित शाह का जवाब

इस तरह की बातें वो ही करते हैं जिनके पास कोई रास्‍ता नहीं होता। ऐसी बातें कर वो देश की राजनीति को गंदा करते हैं। वैसे लालू यादव ने सही ही कहा है कि मोदी जी के पास परिवार नहीं है। जिनके पास परिवार होता है वो अपने बेटे को सीएम और पीएम बनाने का सपना देखता है। पीएम मोदी को मैं जानता हूं 40 साल से हो सिर्फ काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि देश आज सर्वेपरि बनने के रास्‍ते पर है। लालू यादव के पीएम मोदी पर परिवार वाले बयान का अमित शाह ने दिया जवाब।


7 March 2024 at 12:06 IST

जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया: अमित शाह

जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया: अमित शाह


7 March 2024 at 11:23 IST

पूरी दुनिया भारत की तरफ विश्वास भरी नजरों से देख रही: पीयूष गोयल

'पूरी दुनिया भारत की तरफ विश्वास भरी नजरों से देख रही, यही भरोसा निवेश को आगे बढ़ाता है ':  पीयूष गोयल


7 March 2024 at 11:14 IST

बुनियादी ढांचे ने भारत की मानसिकता को बदलने में मदद की है: पीयूष गोयल

बुनियादी ढांचे ने भारत की मानसिकता को बदलने में मदद की है: पीयूष गोयल


7 March 2024 at 11:12 IST

'भारत की जनता जानती है सही और गलत क्या है'

भारत की जनता जानती है सही और गलत क्या है: अर्नब के सवाल पर बोले केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल


7 March 2024 at 11:10 IST

हमें विश्वास है कि एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा

हमें विश्वास है कि एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। पीयूष गोयल ने अर्नब गोस्‍वामी  संग शेयर की लोकसभा चुनावों की खास बातें


7 March 2024 at 11:07 IST

अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं चुनाव लड़ना पसंद करूंगा: पीयूष गोयल

अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं चुनाव लड़ना पसंद करूंगा। अर्नब गोस्‍वामी द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल का जवाब


7 March 2024 at 11:01 IST

पीएम मोदी के 3 मंत्र हैं

पीएम मोदी के 3 मंत्र हैं - मैक्रोइकॉनॉमिक्स, कल्याण और बुनियादी ढांचा विकास: पीयूष गोयल ने बताया


7 March 2024 at 10:58 IST

अर्नब गोस्‍वामी को व्यक्तिगत रूप उत्पीड़न से गुजरना पड़ा: पीयूष गोयल

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पर झूठे आरोप लगाए गए, चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्‍वामी को व्यक्तिगत रूप उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। हम सब खड़े होकर उनकी सराहना करेंगे। जब केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कही ये बात तो पूरा हॉल खड़ा हो गया। लोगों ने अभिवादन में बजाए ताली। खुद अर्नब गोस्‍वामी खड़े होकर पीयूष गोयल का आभार व्‍यक्‍त किया।


7 March 2024 at 10:51 IST

अनुच्छेद 370 और 35A हटने का जश्न मनाने का दिन: पीयूष गोयल

आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, पीएम मोदी कश्मीर घाटी के दौरे पर हैं और आज के ही दिन अनुच्छेद 370 और 35A हटने का जश्न मनाने का दिन है। रिपब्‍लिक समिट 2024 में बोले केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल


7 March 2024 at 10:42 IST

अर्नब गोस्‍वामी के साथ मंच पर पहुंचे केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल


7 March 2024 at 10:40 IST

एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्‍वामी का रिपब्‍लिक समिट में ऐलान

अगले महीने एशिया के सबसे पहले न्‍यूजरूम से लाइव होगा रिपब्‍लिक। एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्‍वामी का रिपब्‍लिक समिट में ऐलान


7 March 2024 at 09:57 IST

थोड़ी देर में देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट का आगाज

अब से बस थोड़ी देर बाद रिपब्लिक समिट 2024 का आगाज होगा। इस बार इसका थीम है 'Bharat: The Next Decade। भारत के टॉप लीडर्स इस समिट में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से समिट की शुरुआत होगी। बने रहें हमारे साथ 


7 March 2024 at 07:47 IST

2047 से पहले विकसित भारत

भारत का सबसे बड़ा समाचार कार्यक्रम रिपब्लिक समिट 2024 आधिकारिक तौर पर 'भारत: द नेक्स्ट डिकेड' थीम के साथ शुरू होगा। इस वर्ष का शिखर सम्मेलन 2047 से पहले ‘विकसित भारत’ - एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए भारत की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। रिपब्लिक समिट 2024 के सभी अपडेट के लिए इस स्थान पर बने रहें। 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 07:01 IST