अपडेटेड 6 March 2025 at 10:26 IST

'सरकार ने आत्मविश्‍वास के साथ काम किया', रिपब्‍लिक के मंच से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने की महाकुंभ के व्‍यवस्‍थाओं की तारीफ

आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने रिपब्लिक के मंच से कहा कि महाकुंभ ने इतिहास रचा। महाकुंभ के व्‍यवस्‍थाओं की भी गुरुदेव ने तारीफ की।

Follow : Google News Icon  
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar | Image: Republic

Republic Plenary Summit 2025 का शानदार आगज हो गया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम पर आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी भी मौजूद रहे।  #LimitlessIndia की दमदार थीम के साथ इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी हिस्तियां शिरकत करेगी। मंच पर एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने जब गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से महाकुंभ की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर सवाल किया तो जवाब में उन्होंने इस आयोजन को लेकर बड़ी बात कही।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा की गई व्‍यवस्‍थाओं को देखते हुए ही लोगों के मन में विश्वास जागा। इतनी करोड़ों की संख्या में लोग संगम नगरी में हुए महाकुंभ मेले का हिस्सा बने। यह सरकार और सनातन के प्रति लोगों का विश्वास था। 

महाकुंभ को लेकर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने क्या कहा?

आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने रिपब्लिक के मंच से कहा कि महाकुंभ ने इतिहास रच दिया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह पहुंचना सनातन की शक्ति को दिखाता है। राजाश्रेय के बिना कोई धर्म आगे नहीं चल सकता। ठीक वैसे ही महाकुंभ में था। शासन-प्रशासन द्वारा व्‍यवस्‍था अच्छी की गई थी, तभी लोगों का आने का सिलसिला रूका नहीं।

 राजाश्रय के बिना कोई धर्म आगे बढ़ता-रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु और संस्थापक, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने धर्म को लेकर कहा,  गर किसी धर्म को राजा का आश्रय मिल जाता है तो लोगों के अंदर उत्साह बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि राजा के बिना धर्म पनपता नहीं है। इससे एक तरह का आत्मसम्मान विकसित हुआ। लोग खुद को अभिव्यक्त करने में बहुत शर्मीले थे। हम हमेशा सोचते थे कि धर्म एक निजी चीज है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। मगर अब ये धारणा बदली है। महाकुंभ में ये देखने को भी मिला।

Advertisement

Republic Plenary Summit 2025 यहां देखें लाइव 

बता दें कि रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 का गुरुवार, 6 मार्च को सुबह 9 बजे से कई प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया रहा है। सभी दर्शक इस इवेंट का प्रसारण Republic TV LIVE देख सकते हैं या Republic BHARAT के Youtube Channel पर देख सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिपब्लिक समिट 2025 में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।
 
 

यह भी पढ़ें: ‘पत्नी महाकुंभ में 3 बार खो गई, फिर भी…’; गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने शासन और सतर्कता की तारीफ करते हुए सुनाया चुटकुला

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 09:57 IST