अपडेटेड 26 January 2025 at 12:49 IST
Republic Day Parade: 'लखपति दीदी' योजना कैसे ग्रामीण महिलाओं को बना रही सशक्त? कर्तव्य पथ पर दिखी झलक
Republic Day Parade 2025: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी में 'लखपति दीदी' योजना की झलक देखने को मिली।
- भारत
- 2 min read

Republic Day Parade 2025: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है जिसमें नवीन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी ने सबका दिल जीत लिया। इस साल मंत्रालय की झांकी का विषय 'लखपति दीदी' (Lakhpati Didi) है।
आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुकी है। दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर परेड कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी।
गणतंत्र दिवस की परेड में 'लखपति दीदी' थीम की झांकी
गणतंत्र दिवस की परेड में आज रविवार को नवीन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी (Ministry of Rural Development tableau) ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। उनका विषय था 'लखपति दीदी' जे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की परिवर्तनकारी यात्रा, उनके सशक्तिकरण और वित्तीय आजादी की दिशा में अभियान को प्रदर्शित करती है।
आपको बता दें कि सरकारी योजना 'लखपति दीदी' के तहत, महिलाओं को आजीविका के लिए ज्ञान और कौशल दिया जाता है। वो एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं, जिनकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपये या उससे ज्यादा होती है। इस योजना के तहत महिलाओं को रियायती ब्याज दरों पर लोन भी मिलता है। उन्हें गैर-कृषि क्षेत्र में छोटे उद्यम शुरू करने के लिए मदद की जाती है।
Advertisement
‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर परेड
गौरतलब है कि आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुकी है। दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर परेड कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ रखी गई है। गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।
ये भी पढे़ंः Republic Day Parade: ब्रह्मोस मिसाइल से पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर तक... जब दुनिया ने देखा भारतीय सेना का पराक्रम
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 12:48 IST