गणतंत्र दिवस परेड: मोटरसाइकिल पर सेना के जांबाजों ने दिखाए शानदार करतब

देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर जवानों के एक समूह ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day Parade: Brave soldiers of the army showed spectacular feats on motorcycles
Republic Day Parade: Brave soldiers of the army showed spectacular feats on motorcycles | Image: Republic

देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर जवानों के एक समूह ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए।

‘डेयर डेविल्स’ के नाम से जानी जाने वाली सेना के सिग्नल कोर की ‘मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम’ ने अपने असाधारण कौशल, अदम्य साहस एवं टीम वर्क का प्रदर्शन किया और इस प्रक्रिया में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया।

कैप्टन डिंपल सिंह भाटी ने लड़ाकू दस्ते का नेतृत्व किया और चलती मोटरसाइकिल पर 12 फुट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बनकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, डेयरडेविल्स के नाइक जयकुमार, नाइक एसपी मंगू और सिग्नलमैन संकेत ने ‘थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन कर कर्तव्य पथ पर सबसे लंबे समय तक शीर्षासन (हैंडस्टैंड) करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इसे भी पढ़ें: Republic Day Parade: 900KM की रफ्तार से आसमान में दहाड़... दुश्मनों के होश उड़ाते हुए राफेल ने दिखाई भारत की ताकत

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड