LIVE: अटारी-वाघा बॉर्डर पर शौर्य और पराक्रम का उत्सव, बीटिंग रिट्रीट में जवानों का हाई जोश... भारत मात की जय से गूंजा आसमान
India News : अखिलेश यादव ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 31 झांकियों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और नए भारत की झलक पेश की गई।
- भारत
- 7 min read

India News : अखिलेश यादव ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 31 झांकियों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और नए भारत की झलक पेश की गई। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया।
उमेश कुमार के ऑफिस में गोली के निशान, वीडिया आया सामने
वीडियो हरिद्वार के रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय से है। एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की में खानपुर विधायक के कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने से प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में ले लिया है।"
अनुराग ठाकुर बोले- 'BJP की लहर पूरी दिल्ली में... इस बार AAP-दा साफ'
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों पर कहा, "भाजपा की लहर पूरी दिल्ली में है... इस बार AAP-दा साफ है... ये वे लोग हैं जो कहते कुछ थे और करते कुछ और हैं... इन AAP-दा वालों की सोच महिला विरोधी है। इस बार जनता AAP को हराएगी... दिल्ली में भाजपा 2/3 बहुमत से जीतेगी और चारों ओर दिल्ली का विकास होगा... विकसित दिल्ली विकसित भारत बनाने के काम आएगी।"
Advertisement
स्मृति ईरानी ने कहा- 'बीजेपी दिल्ली में जीत करेगी सुनिश्चित'
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर BJP नेता स्मृति ईरानी ने कहा, "बीजेपी ने अपने कर्मठ नेता को और संगठन तथा धरातल से जुड़े कार्यकर्ता को यहां पर प्रत्याशी बनाया है। हम आश्वस्त हैं और बीजेपी दिल्ली में जीत सुनिश्चित करेगी।"
उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग, हिरासत में 5 और लोग
पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के साथ विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय और आवास पर हमला करने के आरोप में 5 और लोगो को हिरासत में लिया गया, खानपुर विधायक उमेश शर्मा के पार्टी कार्यालय और आवास पर लगातार समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही है
Advertisement
ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर तंज- 'देर से आए लेकिन दुरुस्त आए'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "देर से आए लेकिन दुरुस्त आए। आस्था का पूरा सैलाब देश-दुनिया से प्रयागराज आ रहा है। अखिलेश यादव को हमने पहले भी कहा था कि सनातन पर टिप्पणी करने से बचे। सनातन की व्यवस्था और सनातन धर्म पर टिप्पणी न करें...वह यहां पर आए और संगम में स्नान किया। ये बहुत अच्छी बात है।'
MP : पाठक बाजार में आग की खबर, दमकल गाड़ियां मौजूद
जबलपुर, मध्य प्रदेश: पाठक बाजार में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
REPUBLIC DAY: इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया
दिल्ली: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 31 झांकियों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और नए भारत की झलक पेश की गई।
8 फरवरी को दिल्ली AAP-दा से मुक्त हो जाएगी- अमित शाह
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "8 फरवरी 2025 को दिल्ली AAP-दा से मुक्त हो जाएगी... 10 सालों में देश के जिन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी, वे कहां से कहां पहुंच गए हैं... अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों का अपमान किया है... उन्होंने कहा था कि ये पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं और ये 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का मुफ्त इलाज कराके वापस चले जाते हैं... भाजपा सरकार बना दीजिए हम 10 लाख का मुफ्त इलाज कराने का काम करेंगे... AAP ने दिल्ली के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से दूर रखने का पाप किया है..."
केजरीवाल बोले- 'जीरो बिजली का बिल चाहिए, तो AAP को वोट दें'
जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जिस-जिस को जीरो बिजली का बिल चाहिए, वे AAP को वोट दें और जिसको महंगी बिजली का बिल चाहिए वे भाजपा को वोट दें। भाजपा ने घोषणा कर दिया है कि अगर उनकी सरकार आई तो वे जीरो बिजली के बिल, बिजली पर सब्सिडी बंद कर देंगे... वे मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं।"
CM नायब ने प्रयागराज जा रहे तीर्थयात्रियों की बस को दिखाई हरी झंडी
चंडीगढ़: तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रयागराज के लिए तीर्थयात्रियों की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह संपन्न
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह संपन्न हुआ। बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों का देशभक्ति से भर देने वाला एक्शन दिखा, बता दें कि अटारी वाला हिस्सा भारत में है जबकि वाघा वाला हिस्सा पाकिस्तान में है।
बीटिंग द रिट्रीट: 'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा आसमान
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों का देशभक्ति से भर देने वाला एक्शन दिखा, बता दें कि अटारी वाला हिस्सा भारत में है जबकि वाघा वाला हिस्सा पाकिस्तान में है।
बीटिंग द रिट्रीट समारोह में BSF के जवानों का प्रदर्शन
भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति- सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान 76वें गणतंत्रदिवस के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन करते हुए।
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट, जवानों का जोश हाई
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन हुआ, यहां जवानों का जोश होई देखने को मिल रहा है, देश प्रेम का मंदर उमड़ा हुआ है।
पीएम मोदी ने शेयर कीं गणतंत्र दिवस परेड की तस्वीरें
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कर्त्तव्य पथ पर यह सचमुच एक यादगार सुबह थी। यहां कुछ और झलकियाँ हैं...'
भारतीय वायु सेना ने फ्लाई-पास्ट किया प्रस्तुत
भारतीय वायु सेना ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी में 'लखपति दीदी' योजना की झलक देखने को मिली।
अटारी-वाघा सीमा पर गणतंत्र दिवस समारोह में सैन्य डॉग ने लिया भाग
पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर गणतंत्र दिवस समारोह में सैन्य डॉग ने भाग लिया। आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां हुई। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण इसमे होने वाली परेड रही। इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ है। इस बार के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि इंडोनिशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो रहे जो परेड देख सरप्राइज रह गए।
जिन लोगों से बात हुई वे सभी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए- अश्विनी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों से बात की गई थी, वे सभी आज गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने दुनिया में कहीं भी हो रहे सकारात्मक काम को फैलाने का एक बड़ा अभियान चलाया है। मैं प्रधानमंत्री और आज यहां शामिल होने आए लोगों का धन्यवाद करता हूं।"