अपडेटेड 26 January 2024 at 13:17 IST
Republic Day Parade में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी, जो रात में भी दुश्मनों का उड़ा देगी होश
Republic Day Parade में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी शामिल हुई। इसका नेतृत्व बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैज सिंह ढिल्लों ने किया।
- भारत
- 2 min read

Republic Day Parade 2024: 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का शानदार आगाज हो गया। पूरी दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को देख रही है। इस बार परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड से नहीं बल्कि बंगाल के वाद्ययंत्र से हुआ। पूरा कर्तव्य पथ शंखनाद से गूंज उठा। कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने ध्वज फॉर्मेशन बनाया। इसके बाद सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर पहुंची।
सेना की टैंक टी-90 भीष्म (T-90 Bhishma Tank) की टुकड़ी का नेतृत्व बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैज सिंह ढिल्लों ने किया। भीष्म टैंक तीसरी पीढ़ी का रूसी मुख्य युद्धक टैंक है जो 125 मिमी स्मूथ बोर गन से लैस हैं। टी-90 भीष्म हंटर किलर कॉन्सेप्ट पर काम करता है। यह चार प्रकार के गोला बारूद दाग सकता है। इसके साथी है यह 5000 मीटर की दूरी तकर बंदूक से मिसाइल दागने की भी क्षमता रखता है।
टैंक टी-90 भीष्म टैंक की खासियत
भीष्म टैंक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रात को हमला करने में सक्षम है। टी-90 भीष्म टैंक थर्मल इमेजिंग दृष्टि की मदद से रात में भी प्रभावी ढंग से शिकार और हत्या कर सकता है। इसमें ERA पैलन इसमें ERA पैनल भी हैं जो इस घातक मशीन के कवच को और भी मजबूत बनाते हैं। 46 टन की यह विशाल मशीन 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है और सभी प्रकार के इलाकों में प्रभावी ढंग से काम कर सकती है।
टैंक टी-90 भीष्म टैंक के आदर्श वाक्य
रेजिमेंट के रंग फ्रेंच ग्रे, मैरून, काला हैं। इसका आदर्श वाक्य 'करम शौर्य विजय' (कार्य साहस विजय) है। जमीनी लड़ाई में ये टैंक भारतीय सेना (Indian Army) का सबसे भरोसेमंद साथी है। इसे पहले रूस से खरीदा जाता था लेकिन अब इसका निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। टी-90 टैंक युद्ध के मैदान में किसी भी विरोधी के हौंसले को पस्त करने में सक्षम है। इसकी ताकत और क्षमता को देखते हुए इसे भीष्म नाम दिया गया है। यानी ऐसी दीवार जिसे कोई भेद नहीं सकता है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 11:53 IST