अपडेटेड 26 January 2024 at 16:02 IST

बंगाल के वाद्ययंत्र से गूंजा कर्तव्य पथ... और हो गया 75वें Republic Day पर परेड का आगाज

26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बंगाल के वाद्ययंत्र के साथ परेड का शानदार आगाज हो गया।

Follow : Google News Icon  
 Republic Day Parade
कर्तव्य पथ पर परेड | Image: ANI

Republic Day 2024:  26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का शानदार आगाज हो गया। गणतंत्र दिवस पर होने वाल परेड इस बार कई मायनों में खास है। इस बार परेड की शुरुआत बंगाल के वाद्ययंत्र से हुआ। पूरा कर्तव्य पथ वाद्ययंत्र से गूंजा उठा। यह पहली बार है जब  परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड ने बल्कि  वाद्ययंत्र से हुई है। 

कर्तव्य पथ पर 100 से अधिक महिलाओं ने बंगाल के वाद्ययंत्र को एक साथ बजाकर परेड की शानदार आगाज किया। पूरा कर्तव्य पथ  शंखनाद से गूंज उठा। पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़े जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देख रही है।

कर्तव्य पथ पहली बार हुआ शंखनाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड 'आह्वान' के साथ शुरू हुई। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई।

पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने परेड में लिया हिस्सा 

स्वदेशी बंदूक प्रणाली 105-एमएम इंडियन फील्ड गन के साथ राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया। गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा  टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

Advertisement

कर्तव्य पथ पर महिला सशक्तिकरण की झलक

पहली बार, सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी (जल, थल और नभ) देश के सबसे बड़े समारोह का हिस्सा बनी हैं। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा, जो पिछले साल पहली बार आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं स्वाति हथियार का पता लगाने वाले रडार और पिनाक रॉकेट सिस्टम का नेतृत्व की।। 

यह भी पढ़ें: कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन, जानें खास बातें
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 10:55 IST