Republic Day 2024: लाल चौक से असम तक तिरंगे के रंग में रंगे ये राज्य, देखें खूबसूरत झलक

Republic Day के रंग में पूरा देश रंग गया है। इसकी गवाही अलग-अलग राज्यों से आ रही वीडियो और फोटोज दे रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day 2024
Republic Day 2024 | Image: PTI

Republic Day 2024 Photos: हर साल की तरह इस बार भी देश में बड़ी ही धूम-धाम से गणतंत्र दिवस की तैयारियां की गई है। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जगह-जगह से वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे है। इसी लिस्ट में जम्मू कश्मीर का नाम भी शामिल है। यहां का लाल चौक तिरंगे के रंग में रंग चुका है।

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले श्रीनगर के लाल चौक का नजारा देखते ही बन रहा है। सालों बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां का नजारा इतना मनमोहक लग रहा कि लाल चौक के घंटाघर के पास लोग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही तिरंगे में रंगे कई राज्यों की वीडियोज और फोटोज सामने आईं है। आइए उनकी कुछ झलक देखते हैं।

लाल चौक
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित लाल चौक का नजारा देखते ही बन रहा है। यहां 75वें गणतंत्र दिवस से पहले घंटाघर को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है।

मध्य प्रदेश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में कई अलग-अलग सरकारी इमारतें तिरंगे रंग में रोशन हुईं।

Advertisement

तेलंगाना
इस लिस्ट में तेलंगाना का नाम भी शामिल है। हैदराबाद में सरकारी इमारतों को Republic Day की पूर्व संध्या पर तिरंगे रंग में रोशन किया गया।

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भी पूर्व संध्या पर रोशनी की गई।

Advertisement

असम
गुवाहाटी के असम में भी 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर असम विधान सभा भवन को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया।

महाराष्ट्र
75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नवी मुंबई नगर निगम की इमारत को तिरंगे रंग वाली लाइटों से सजाया गया।

यह भी पढ़ें… Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, खास अंदाज में दें शुभकामनाएं

जम्मू और कश्मीर
75वें Republic Day की पूर्व संध्या पर रियासी में सलाल पावर स्टेशन को तिरंगे रंग में रोशन किया गया।

मुंबई
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई बीएसई बिल्डिंग, मंत्रालय बिल्डिंग, बीएमसी बिल्डिंग और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल को तिरंगे रंग से सजाया गया।

यह भी पढ़ें… Tiranga: तिरंगे के रंगों का ज्योतिष से है खास कनेक्शन, जानें किस ग्रह का किस रंग से है संबंध

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड