LIVE BLOG

Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस, आकाश ने दुनिया को दिखाई ताकत... रिपब्लिक डे परेड में सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर देश की आन-बान और शान तिरंगा झंड़ा को सलामी दी। इसके साथ रिपब्लिक डे परेड का आगाज हुआ। कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस, आकाश जैसे मिसाइलों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम वंदे मातरम के 150 साल रखी गई है।

Follow : Google News Icon  
Republic Day 2026
Republic Day 2026 | Image: X

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ देश की आन-बान और शान तिरंगा झंड़ा को सलामी। कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का शानदार आगाज हुआ। कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस, आकाश जैसे मिसाइलों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। PM मोदी समेत चीफ गेस्ट मौके पर मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी राजधानी में छावनी में तब्दील हो गई है। 10,000 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है।


मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम का मार्च

कर्त्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान डेयर डेविल्स - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB)  की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने मार्च किया।


कर्त्तव्य पथ पर तमिलनाडु की झांकी

77वें गणतंत्र दिवस की परेड में तमिलनाडु की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। कर्त्तव्य पथ कई राज्यों की झांकी ने हिस्सा लिया।


Advertisement

सिक्योरिटी फोर्स CAPF का मार्च

कर्तव्य पथ पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CAPF और अन्य सहायक बलों का बैंड और मार्चिंग दल के दस्ते ने मार्च किया।


परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने लिया हिस्सा

 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। इस झांकी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के कर रही हैं।


Advertisement

कर्तव्य पथ पर भैरों बटालियन का मार्च

कर्तव्य पथ पर मार्च कर रहे सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 4 भैरों बटालियन का नेतृत्व मेजर अंजुम गोरका कर रहे हैं।


कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ (EU) का दल

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ (EU) का दल। यूरोपीय संघ (EU) के सैन्य दल का नेतृत्व कर्नल फ्रेडरिक साइमन स्प्रुइट कर रहे हैं, जो यूरोपीय संघ मिलिट्री स्टाफ (EUMS) के डायरेक्टर जनरल की ओर से एक सेरेमोनियल जिप्सी में सवार हैं।


कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं।


कर्तव्य पथ पर राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च

 कर्तव्य पथ पर राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट विकास खत्री कर रहे हैं। यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी और सबसे सम्मानित इन्फैंट्री रेजिमेंट में से एक है, जिसने 250 से ज़्यादा सालों तक शानदार सेवा दी है।


कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भर भारत की झलक

कर्तव्य पथ पर भारत की स्वदेशी तोपखाने की ताकत के दो शक्तिशाली प्रतीक - धनुष गन सिस्टम और अमोघ (एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम, ATAGS) आत्मनिर्भर भारत और रक्षा निर्माण में तकनीकी आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाते हैं।


Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा ध्वज फॉर्मेशन में फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। हेलीकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत कर रहे हैं।


शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र सम्मान

भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया। 


तिरंगे को 21 तोपों की सलामी

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पीएम मोदी चीफ गेस्ट के साथ मौजूद रहे। तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी गई। 


कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगे को सलामी दी

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 105 mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी गई, जो स्वदेशी रूप से विकसित तोपखाना हथियार प्रणाली है। राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगे को सलामी दी।


कर्तव्य पथ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और RepublicDay2026 के मुख्य अतिथि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए।


कर्तव्य पथ के लिए पारंपरिक बग्घी से निकली राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए निकलीं। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में दो विदेशी गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि हैं।


पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, " इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुमकामनाएं देता हूं और मैं ये भी निवेदन करूंगा कि 2047 आते आते हमारा भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा।''


सीएम योगी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सैन्य शक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। 


CM पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं सभी प्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर मैं देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं... प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा इसको हम धरातल पर उतारेंगे।"


नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय में फहराया झंडा

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ देश की आन-बान और शान तिरंगा झंड़ा फहराएंगी। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


तमिलनाडु के गवर्नर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने चेन्नई में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।


CM भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर CM भजनलाल शर्मा ने कहा, "77वें गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेशवासियों शुमकामनाएं। ये ऐसा पर्व है कि आज के दिन हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। मैं सभी प्रदेश और देश वासियों से अनुरोध करता हूं कि दुनिया का सबसे बड़ा संविधान हमारे भारत का है और मैं आप सभी को दुनिया सबसे बड़े लोकतंत्र हमारा भारत है हम कह सकते हैं कि जिन्होंने अपने आपको आजादी की लड़ाई के लिए समर्पति किया और उन्होंने उसके बाद में ये संविधान आज लागू किया मैं उन सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं..सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं।"


शिवलिंग का श्रृंगार राष्ट्रीय ध्वज के रंग में

गणतंत्र दिवस पर काशी विश्वनाथ में शिवलिंग का श्रृंगार राष्ट्रीय ध्वज के रंग के फूलों से किया गया। वहीं, दिल्ली में परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है। 


प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है,सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।


अभेद किले में तब्दील दिल्ली

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी की गई है। दिल्ली में मल्टी लेयर सिक्योरिटी, हजारों CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। 


परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारी

77वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी हैं। इस बार परेड का आकर्षण 'संग्राम से राष्ट्र निर्माण तक' थीम पर आधारित पूर्व सैनिकों की झांकी है। झांकी में अमर जवान ज्योति और ऐतिहासिक युद्ध उपकरणों के थ्री-डी मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। 


77वां गणतंत्र दिवस समारोह

भारत सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। इस दौरान हाल ही में गठित सैन्य इकाइयों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

Published By:
 Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड