अपडेटेड 25 January 2024 at 20:39 IST

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, खास अंदाज में दें शुभकामनाएं

Republic Day को खास बनाना चाहते हैं, तो इस दिन अपनों को कुछ अलग और यूनिक तरीके से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दें।

Follow : Google News Icon  
Republic Day
Republic Day | Image: Republic Day

Republic Day Shayari, Messages, Wishes, Quotes, Images: भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। यह वही दिन है जब गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद भारत को अपना संविधान मिला था। जिसके बाद साल 1950 में भारत पूर्ण रुप से गणतंत्र बना था। संविधान लागू होने की खुशी में हर साल लोग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और करीबियों को खास शुभकामना संदेश भेजकर खुदको और अपनों को हिंदुस्तानी होने का गौरव महसूस कराएं।

1. गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा,
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा!
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024

2. हर एक दिल में हिंदुस्तान है, 
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है,
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है!
Happy Republic Day 2024

3. दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक आप में जान है!
Happy Republic Day

Advertisement

4. दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आज़ादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर!
हैप्पी रिपब्लिक डे

5. देश के लिए मर-मिटना मंजूर है हमें,
अखंड भारत के सपने का जुनून है हमें!
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024

Advertisement

6. इस देश के गौरव के खातिर चल कुछ ऐसा काम करें,
दुनिया देखे इसकी शान और दुनिया वाले सलाम करें!

7. जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले, 
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें!

8. ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही!
गणतंत्र दिवस की बधाई

यह भी पढ़ें… Tiranga: तिरंगे के रंगों का ज्योतिष से है खास कनेक्शन, जानें किस ग्रह का किस रंग से है संबंध

9. हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा!
Happy Republic Day 2024

10. न जियो धर्म के नाम पर,
न मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर!
Happy Republic Day 

यह भी पढ़ें… Jaipur की इन खूबसूरत जगहों पर PM मोदी के साथ घूमेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति, आप भी करें एक्सप्लोर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 January 2024 at 20:39 IST