जब जेवर एयरपोर्ट को लेकर सीएम योगी ने अर्नब गोस्वामी से कही थी बड़ी बात, बताया था माफिया को मिट्टी में मिलाने के बाद यूपी में बही विकास की धारा

'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' का शानदार आगाज राजधानी लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने यूपी के विकास को लेकर बड़ी बात कही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Summit 2026
UP Summit 2026 | Image: Republic

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिपब्लिक भारत के खास कार्यक्रम 'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी शिरकत करेंगे जो प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए विकास की जानकारी देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ अर्नब गोस्वामी ने बताया कि सीएम योगी ने एक मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास के साथ जेवर एयरपोर्ट को लेकर उनसे बड़ी बाते कही थी।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सीएम योगी विजनरी लीडर हैं। यूपी में आज विकास की धारा बह रही है, तो योगी जी के दृढ़ संकल्प की वजह से। यह संभव तब हो पाया जब माफियाओं को मिट्टी में मिलाया गया। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी। आज वही यूपी न केवल सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है, ब्लकि भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है।

 योगी जी अनक्वेश्चन इंफ्रा लीडर-अर्नब गोस्वामी

अर्नब गोस्वामी ने आगे कहा, ‘दस साल पहले जब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था,तब किसी ने इसकी ऐसे विकास की कल्पना भी नहीं की थी। योगी जी आप अनक्वेश्चन इंफ्रा लीडर हैं। आज 60 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क अगर किसी एक राज्य में है, तो वो उत्तर प्रदेश में है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। योगी जी आपने यूपी को इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल ऑफ इंडिया बनाया है।’

जेवर एयरपोर्ट को लेकर सीएम योगी ने अर्नब से क्या कहा?

एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने सीएम योगी के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, पिछले हफ्ते जब मेरी आपसे मुलाकात हुई थी तो आपने कहा था, अर्नब जेवर ऐसी जगह थी, जहां 5 बजे के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। आज जेवर ऐसी एयरपोर्ट बन रही है, जो शंघाई, बीजिंग और सिडनी से भी ज्यादा एडवांस होनी वाली है। अर्नब गोस्वामी ने आगे कहा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह तब हो पाई है योगी जी, जब आपने माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से बड़ा घोटाला मस्‍जिदों में...बरेली के मौलाना ने खोला राज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड