अपडेटेड 26 October 2023 at 18:08 IST
'मैं सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं... ', यूट्यूबर अमित भड़ाना ने बताई अपने संघर्ष की कहानी
Youtuber Amit Bhadana ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि जो कुछ भी हो रहा है और जो कुछ भी कम कर रहे हैं, वो पहले से ही तय है। ये सब कुछ कराने वाले भोलेनाथ हैं।
- भारत
- 2 min read

Republic Bharat Rashtra Sarvopari Sammelan: न कोई गुरूर, न कोई कसूर... इसीलिए हैं अमित भड़ाना हैं इतने मशहूर। इसीलिए लाइन से आपको पता चल गया होगा कि इस कहानी के पात्र अमित भड़ाना हैं। अमित भड़ाना एक फेमस यूट्यूबर हैं, जो अब फिल्मी जगत का भी हिस्सा बन चुके हैं। गुरुवार को अमित भड़ाना ने रिपब्लिक भारत के सम्मेलन राष्ट्र सर्वोपरि में हिस्सा लिया और अपने जीवन के संघर्ष की पूरी कहानी बताई।
खबर में आगे पढ़ें:-
- यूट्यूबर अमित भड़ाना ने कैसे हासिल किया बड़ा मुकाम?
- कैसे संघर्ष की जिंदगी से बाहर निकले अमित भड़ाना?
- यूट्यूबर अमित भड़ाना ने रिपब्लिक भारत पर खोले जिंदगी के राज
जो भी होना है, वो भोलेबाबा तय करते हैं: अमित भड़ाना
रिपब्लिक भारत के सम्मेलन राष्ट्र सर्वोपरि में अमित भड़ाना ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि जो कुछ भी हो रहा है और जो कुछ भी कम कर रहे हैं, वो पहले से ही तय है। ये सब कुछ कराने वाले भोलेनाथ हैं।
अमित भड़ाना ने बताया कि वो गांव के बहुत सी साधारण से परिवार से आते हैं। उनका यूपी के बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में जन्म हुआ। उसका परिवार शहर दिल्ली आ गया था, तब उनकी उम्र करीब 5 साल रही होगी। दिल्ली में ही उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। ग्रेजुएट और वकालत की पढ़ाई भी उन्होंने दिल्ली से ही की।
Advertisement
यह भी पढ़ें: 'जाति की बात करेंगे तो इस देश का नुकसान होगा, हिंदुस्तान की बात कौन करेगा?' बोले प्रमोद कृष्णम
अमित भड़ाना ने बताया, कैसे बने यूट्यूबर
उन्होंने बताया कि वो मौज मस्ती के लिए वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डाला करते थे।
Advertisement
'मास्टर' वाले डायलॉग पर अमित भड़ाना ने कहा कि मैं सरकारी स्कूल से पढ़ा हुआ हूं। वहां कहानियां बहुत सारी हो जाती हैं। हमारा दोपहर का स्कूल हुआ करता था। सुबह से ही घरवाले सारा काम करवाते थे। दोपहर में स्कूल में जाकर पढ़ाई करनी होती थी। वहां से ही बहुत सी कहानियां निकलती रहती थीं।
भी मैंने कुछ हासिल नहीं किया है: अमित भड़ाना
हर कोई उस तरह से सफलता हासिल नहीं कर पाता है, जो परचम आपने लहराया? इस सवाल पर अमित भड़ाना ने कहा कि मैंने तो अभी शुरुआत ही की है। अभी मैंने कुछ हासिल नहीं किया है।
अमित भड़ाना के प्रेरणास्रोत कौन रहे हैं और कैसे लोगों की सोच को समझने की कोशिश की? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा फैमिली फ्रेंडली कॉन्टेक्ट किया है। मैंने अपने वीडियोज में गालियों और किसी तरह से अभद्र शब्दों और चीजों का इस्तेमाल नहीं किया, जिसका समाज के लोगों पर गलत असर पड़े।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 26 October 2023 at 17:38 IST