'कांच ही बांस के बहंगिया...', छठ पर्व से पहले 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में लोग गायिका मालिनी अवस्थी ने बांधा समां

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का शानदार आगाज हो गया है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी अपनी मधुर आवाज से सरस्वती वदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Bharat Rashtra sarvopari sammelan 2025
मालिनी अवस्थी | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का शानदार आगाज हो गया है। इस मंच पर राजनीति, कला और व्‍यापार जगत की एक से बढ़कर एक हस्तियां शिरकत कर रही है। इस बार के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन का विषय है 'आत्मनिर्भर शक्तिशाली भारत'।पॉपुलर लोक गायिका मालिनी अवस्थी अपनी मधुर आवाज से सरस्वती वदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही छठ पर्व से पहले 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में मालिनी अवस्थी ने अपनी सुरमई आवाज से छठ की गीत गाकर समा बांध दिया।  

बात छठ की हो और मालिनी अवस्थी की गीत ना हो, ऐसा संभव नहीं। रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में लोकगायिका मालिनी अवस्थी की छठ गीत की सुरमई प्रस्तुति से सभागार लोकआस्था में डूब गया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से छठ गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...सुनाई तो तालियों की गड़गड़हाट से हॉल गूंज उठा।

रिपब्लिक के मंच मालिनी अवस्थी की सुरमई प्रस्तुति

रिपब्लिक के मंच पर मालिनी अवस्थी ने राम भजन की भी प्यारी सी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा, कार्तिक का महीना है। दीवाली आने वाली है और अब तो अयोध्या की दीपोत्सव इतनी खास होती है कि इसकी चर्चा दुनिया में होती है। राम मंदिर का काम अब लगभग पूरा हो चुका तो इस बार की दीपोत्सव और भी खास होने वाला है और मैं राम जी बधाई को हमेशा से गाती आ रहा हूं और एक बार फिर गाने का अवसर मिला तो खुश हूं।

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का शानदार आगाज

बता दें कि 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का आयोजन नोएडा स्थित रिपब्‍लिक भारत के हेडक्वार्टर में किया गया है। इसका लाइव टेलीकास्ट रिपब्लिक भारत चैनल पर किया जा रहा है। आप इसका सीधा लाइव प्रसारण अपने टीवी और फोन पर देख सकते हैं। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समिट की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। 

Advertisement

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को कामयाब बनाने में हमारे इन पार्टनर्स का अहम योगदान रहा।

Co-Presented By:
Reliance Digital- Personalising Technology, and 
Canara Bank - Together We can

Advertisement

Driven by: Mahindra ScorpioN: “The Big Daddy of SUVs”

Prayer Partner: Parimal Bharat Vasi Agarbatti- The Fragrance of India

Associate Partner: Bhutani Infra- Inspired by Innovation

Exchange Partner: National Stock Exchange- Enabling a billion Dreams

Payments Partner: BHIM- Bharat Ka Apna Payments App. Sabse Bharosemand aur Surakshit!

State Partners:
Uttar Pradesh Shasan
Maharashtra Government
Chhattisgarh Shasan
Uttarakhand Shasan
Haryana Sarkar
Government of Tripura

Education Partner: Parul University - Vadodara, Gujarat.

Beverage Partner: Campa Energy - Energy ka blast, Super fast.
 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित और उन्नत प्रदेश बनाना है- CM योगी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड