LIVE BLOG

Delhi: दिल्ली में यमुना आरती के बाद रेखा कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

India News: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, अमित शाह, NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

Follow : Google News Icon  
Delhi CM-designate Rekha Gupta
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता। | Image: R Bharat

India News: दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। बात अन्य खबरों की करें तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बजट पेश किया गया है। 


इन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी।


पहले दिन ही बीजेपी ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए: आतिशी

दिल्ली कैबिनेट मीटिंग पर दिल्ली की पूर्व सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा,"बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली योजना को पास करेंगे। आज नई सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शाम को 7 बजे पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। दिल्ली की सभी महिलाओं को उम्मीद थी कि यह योजना पास हो जाएगी...पहले दिन ही बीजेपी ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए और जनता को धोखा देना शुरू कर दिया...बैठक में योजना पास नहीं की गई....."


Advertisement

परमात्मा दिल्ली की भलाई के लिए करने की हमें ताकत दे: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "हम यहां परमात्मा का शुक्रिया करने आए हैं कि जो पीएम मोदी ने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को हम निभा पाए। खास तौर पर मंत्रालय भी दिए गए हैं, परमात्मा हमें ताकत दें हम इसे सुचारू रूप से दिल्ली की भलाई के लिए कर सकें।"


दिल्ली में महिला CM बनने की राजद सांसद ने दी बधाई

रेखा गुप्ता के दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "वहां महिला मुख्यमंत्री बनी हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वह दिल्ली की जनता के लिए बेहतर काम करे और निस्वार्थ भाव से अच्छा काम करें...निस्वार्थ भाव से सबके लिए काम करें।"


Advertisement

दिल्ली की कॉलोनियों में बहुत बड़ा बदलाव होगा: संजय झा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर संजय कुमार झा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेडी-यू) ने कहा, "निश्चित रूप से इन पांच साल में दिल्ली में और खास तौर पर दिल्ली की कॉलोनियों में बहुत बड़ा बदलाव होगा... मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिलेगा"


विकसित भारत के लिए विकसित राजधानी का होना अति आवश्यक: पीयूष गोयल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "....ये दिल्ली और दिल्ली सरकार के लिए अच्छा है...विकसित भारत के लिए विकसित राजधानी का होना अति आवश्यक है। मेरे बहन रेखा गुप्ता को मैं कई वर्षों से जानता हूं, उनके कार्यशैली, राष्ट्रभक्ति, समाज सेवा को मैंने नजदीक से देखा है। उनके नेतृत्व में पूरे दिल्ली और दिल्लीवासियों का भविष्य उज्जवल होगा.."


सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात कर दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। आदरणीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राष्ट्रीय राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।"


संकल्प पत्र की एक-एक चीज को कैबिनेट में लाकर पूरा करेंगे: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "हम अपने संकल्प पत्र की एक-एक चीज को कैबिनेट में लाएंगे और उसे पूरा करेंगे। यह सरकार रात-दिन काम करेगी। यह सरकार विश्राम के लिए नहीं बल्कि काम के लिए आई है। यह सरकार बहानों के लिए नहीं बल्कि दिल्ली वालों को एक सुंदर दिल्ली देने के लिए आई है।"


मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना है: सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से उस संकल्प को दोहराया जो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि मां यमुना को फिर से उनके पुराने साकार रूप में लेके आना और साफ करना। दिल्ली को युमना मां का फिर से आर्शीवाद देना। यमुना की सफाई के लिए जो संसाधन लगाने होंगे उस पर पूरे लेआउट के साथ काम किया जाएगा।"


महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के लिए CM ममता से सुवेंदु अधिकारी ने की ये मांग

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार ने 10 साल पहले मरने वाले हज यात्रियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। हमारी मांग है कि महाकुंभ भगदड़ में मरने वाले तीन लोगों को भी उतनी ही राशि का मुआवजा देना चाहिए।"


यमुना हमारी कमजोरी नहीं, शान बनेगी: बैजयंत पाडा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, "जब हमने सरकार बनाई थी तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यमुना हमारी कमजोरी नहीं, शान बनेगी... यमुना आरती के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में ही हमारे वादे लागू होने लगेंगे... यमुना की सफाई शुरू हो चुकी है..."


दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ की यमुना आरती

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ युमान नदी की आरती के लिए वासुदेव घाट पर पहुंची। वसुदेव घाट पर सीएम रेखा और कैबिनेट मंत्रियों ने आरती की।


भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का ही रहेगा: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत मोहब्बत का देश रहा है और मोहब्बत का देश ही रहेगा। आज बेरोजगारी और महंगाई देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती। इस सच्चाई को मानना पड़ेगा।"


भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने आप पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें दिल्ली सौंपी हैं। अब पीएम मोदी के विजन जो विकसित भारत है उसकी राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की तरफ हमारी जो आज कैबिनेट गठन हुई है वो इस पर काम करेगी।"


आप नेता आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से की ये मांग

AAP नेता आतिशी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के सभी नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली की प्रत्येक महिला को 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे... आज शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक है। आज दिल्ली की सभी महिलाओं की ओर से मेरी रेखा गुप्ता से यह मांग है कि वे महिलाओं को दी जाने वाली 2500 रुपए प्रतिमाह की स्कीम पास करें। आज दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं।"


पश्चिम बंगाल में सीएम ममता के खिलाफ भाजपा नेताओं का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों ने महाकुंभ 2025 के लिए "मृत्यु कुंभ" टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


पदभार संभालने के बाद क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है। आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है। हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा... हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे..."


संजय निषाद ने दिल्ली की जनचता समेत NDA को दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "दिल्लीवासियों को बधाई दूंगा। बीजेपी, NDA के सारे कार्यकर्ताओं को बधाई दूंगा कि उन्होंने 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे को साकार किया। दिल्ली में बदलाव का निर्देश था और आप लोगों ने मिलकर बदलाव किया। वो कहते हैं ना कि मोदी है तो मुमकिन है...जैसे देश विकसित हो रहा है वैसे दिल्ली भी विकसित होगी।"


CM रेखा गुप्ता ने पदग्रहण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभालते हुए विक्ट्री साइन दिखाती हुई दिखीं।
 


ये भाजपा का 'सेकंड लास्ट' बजट था: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...ये इनका(भाजपा) 'सेकंड लास्ट' बजट था। एक और बजट पेश होगा फिर हमें नई सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। बजट घोषणा पत्र से मेल नहीं खाता है। बिना विजन के बजट आए हैं सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं था कि किस दिशा में उत्तर प्रदेश को ले जाना है... हर बजट में सरकार कहती है कि ये सबसे बड़ा बजट है इसका कोई मायने नहीं है, क्योंकि हर बजट पिछले बजट से ज्यादा होगा..."


UCC पर उत्तराखंड सीएम धामी का बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर कहा, "... हमने लिव-इन रिलेशनशिप को रजिस्टर करने का प्रावधान किया है... इसमें क्या गलत है? जब हम UCC बना रहे थे, तो हमने कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों को उनके विचार देने के लिए आमंत्रित किया था... यह संविधान के अनुरूप लाया गया कानून है... कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है..."


21 राज्यों में भाजपा की सरकार का बनना बड़ी बात: सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "21 राज्यों में भाजपा की सरकार का बनना बड़ी बात है... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से डबल इंजन सरकार चलेगी और विकास का नया कीर्तिमान बनेगा।"


मनोज कुमार ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

RJD नेता मनोज कुमार झा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट द्वारा किए गए सभी वादे जमीनी स्तर पर पूरे किए जाने चाहिए। जो अच्छी चीजें थीं, उन्हें जारी रखा जाना चाहिए, और उनमें कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। बदले की राजनीति बंद होनी चाहिए।


सचिवालय पहुंचकर CM पद का कार्यभार संभालेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ अपना आधिकारिक कार्यभार संभालेंगी। दोपहर 3 बजे वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के लिए दिल्ली सचिवालय जाएंगी। बाद में शाम 5 बजे वह यमुना बाज़ार स्थित वासुदेव घाट का दौरा करेंगी। शाम को 7 बजे वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी।


ये एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यक्रम था- तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यक्रम था। हमें ऐसा लग रहा था कि पूरी दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने आ गई है... लोग मोदी-मोदी और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। यह एक ऐतिहासिक पल है कि दिल्ली की बागडोर एक कार्यकर्ता के हाथ में आ गई है..."


गोवा CM प्रमोद सावंत ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता का बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास बड़ी मात्रा में होगा।"


केंद्र की सभी योजनाएं दिल्ली में लाएंगे- प्रवेश वर्मा

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "ज़िम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे... हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे..."


NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए पहुंचीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचीं।


सीएम योगी ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी। उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं।पुनश्च शुभकामनाएं!"


सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी- हरदीप सिंह पुरी

दिल्ली में नई सरकार के शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "यह दिल्ली के लिए खुशी की बात है क्योंकि काफी सालों के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है...सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।"


कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने ली शपथ

करावल नगर से BJP विधायक कपिल मिश्रा और विकासपुरी विधानसभा सीट से पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। 


रविंद्र इंद्रराज सिंह ने ली शपथ

बवाना सीट से विधायक रविंद्र इंद्रराज सिंह ने ली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ 


आशीष सूद और सिरसा ने ली मंत्री पद की शपथ

जनकपुरी से BJP विधायक आशीष सूद, राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली। 


प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली से विधायक प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।


रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। LG वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 


रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। 


समारोह में पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह, रश्रा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में समारोह शुरू होगा। रेखा गुप्ता CM पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। 


एक महिला को मिला मौका, ये बहुत खुशी और गर्व की बात- दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।"
 


दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा- बांसुरी स्वराज

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "जब हमारी बड़ी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगी तो उससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वो विकास का नया अध्याय दिल्ली की जनता के लिए रेखांकित करेंगी।"


रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं। वह और उनकी मंत्रिपरिषद कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी।


दिल्ली को सबसे खूबसूरत राजधानी बनाएंगे- प्रवेश वर्मा

शपथ लेने से पहले नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। मैं एक बार फिर पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में उन्होंने दिल्ली के लोगों का विश्वास जीता है। हम दिल्ली को सबसे खूबसूरत राजधानी बनाएंगे। 
 


मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता

CM पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंच गई हैं। वह मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद रेखा गुप्ता यमुना जी भी जा सकती हैं। वह आज दोपहर 12.35 बजे दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगी। 
 


अपने आवास से निकलीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
 


झंडेवालान मंदिर में कपिल मिश्रा ने की पूजा

दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले BJP नेता कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "हम सब मिल कर पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लागू करेंगे। उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) दिल्ली वालों के साथ छल किया था जनादेश के माध्यम से लोगों ने उसकी सजा दी है।"


शपथ से पहले मरघाट वाले हनुमान मंदिर जाएंगी रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं।  दोपहर 12.35 बजे रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और उसके बाद कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि शपथ से पहले रेखा गुप्ता मरघाट वाले हनुमान मंदिर जाएंगी। वो यमुना घाट भी जा सकती हैं।


शिंदे और पवार दिल्ली में CM शपथ कार्यक्रम के लिए रवाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों ही नेता दिल्ली की CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


शपथ के बाद शाम को यमुना घाट का दौरा करेगी दिल्ली कैबिनेट

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी सरकार का गठन होने जा रहा है। रेखा गुप्ता के अलावा 6 विधायक दिल्ली की नई सरकार में मंत्री बनाए जा रहे हैं। दोपहर 12.35 बजे रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और उसके बाद कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट शाम को यमुना घाट का दौरा कर सकती है।
 


रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 


हमारी लाडली बहना दिल्ली में शपथ लेंगी- DCM एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह खुशी की बात है कि हमारी 'लाडली बहना' दिल्ली में शपथ लेंगी... हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं..."


ये 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण में रेखा गुप्ता के साथ 5 मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मंत्रियों के नाम भी फाइनल लिस्ट भी सामने आ गई हैं। इसमें प्रवेश वर्मा के साथ-साथ आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं, जो आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।


पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी जिम्मेदारी- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक एक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।"


शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल

सुबह 11-12 बजे- शपथ समारोह के सभी गेस्ट आएंगे और अपनी-अपनी जगह पर बैठेंगे। 
दोपहर 12:10 बजे- मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगेय़
दोपहर 12:15 बजे- LG वीके सक्सेना शपथ समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
दोपहर 12:20 बजे- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता पहुंचेंगे।
दोपहर 12:25 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
दोपहर 12:30 बजे- राष्ट्रगान होगा। 
दोपहर12.35 बजे- LG मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।


दिल्ली को मिलेगी चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता के नाम पर बुधवार (19 फरवरी) को BJP विधायक दल की बैठक में अंतिम मुहर लगी है। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होगीं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी भी सीएम पद का कार्यभार संभाल चुकी हैं।


रामलीला मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। आज (20 फरवरी) रेखा गुप्ता का दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के तौर पर राजतिलक होगा। दोपहर 12.30 बजे वो सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड