Red Warning In Bihar: अगल 2-3 घंटे के अंदर बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान और जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD ने बिहार के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें IMD का ताजा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट | Image: IMD

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट बताते हुए पोस्ट किया है कि, अगले दो-तीन घंटों में बिहार के बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, नवादा में तेज हवाओं (लगभग 60 kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने कल (9 मई) के लिए उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। 

यूपी के पूर्वांचल और तराई में भी अलर्ट

यूपी के पूर्वांचल और तराई बेल्ट के जिलों में कल तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल के 16 जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं, 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।

बिहार-झारखंड और दक्षिण भारत में भारी बारिश

पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कल भयंकर तूफान (Thundersquall) की आशंका है। यहां हवाओं की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक जा सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में मानसून पूर्व की गतिविधियां (Pre-monsoon activities) काफी सक्रिय हैं। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी 9 मई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

10 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

गर्मी से राहत की तलाश कर रहे उत्तर भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इस सिस्टम के कारण 11 से 14 मई के बीच दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। इससे न सिर्फ चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी, बल्कि तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कल 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड