अपडेटेड 12 October 2024 at 09:46 IST
दशहरा, पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंजाब में ‘रेड अलर्ट’ जारी
पंजाब पुलिस ने दशहरा उत्सव और पंचायत चुनाव से पहले, शुक्रवार को पूरे राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया।
- भारत
- 1 min read

Security forces conducts precautionary search operation in Rajouri | Image:
PTI/ Representational
पंजाब पुलिस ने दशहरा उत्सव और पंचायत चुनाव से पहले, शुक्रवार को पूरे राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 600 से अधिक हाई-टेक नाके स्थापित किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए जालंधर का औचक दौरा किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं सील कर दी गई हैं। दशहरा उत्सव शनिवार को मनाया जाएगा और पंचायत चुनाव मंगलवार को होने हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 October 2024 at 09:46 IST