अपडेटेड 22 June 2024 at 22:51 IST
कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी, हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान; मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी जिलों में अनेक स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
- भारत
- 1 min read

Red Alert Issued In Karnataka: कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी जिलों में अनेक स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है जिसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गयी है और ‘रेड एलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह चेतावनी जारी की।
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के तटवर्ती दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि इन जिलों में अनेक स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ है।
इसके अलावा दक्षिणी कर्नाटक के कोडागु, शिवमोग्गा, चिकमंगलूर और हसन जिलों में भी लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कोडागु जिले में भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें… बिहार की जेल में बंद एक कैदी ने की आत्महत्या
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 22:51 IST