अपडेटेड 9 April 2025 at 20:45 IST

Tahawwur Rana: 26/11 हमले की रेकी करने वाले हेडली को दिलवाई ट्रेनिंग... टेरर अटैक की कैसे की तैयारी? राणा का पूरा कबूलनामा!

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा को भारत लाकर NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Tahawwur Rana Extradition
Tahawwur Rana Extradition | Image: Republic

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा को भारत लाकर NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईए ने नवंबर 2009 में 120बी साजिश, 121A, सेक्शन 18 unlawful activities सेक्शन 6(2) suppression of terrorism के तहत ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर डेविड कोलमैन हेडली, तहुव्वर राणा और अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 नवंबर 2009 को मुकदमा दर्ज किया था। इनपर लश्कर-ए-तैयबा और HUJI आतंकी संगठन के लिए भारत के अलग अलग हिस्सों में फ्यूचर अटैक्स के लिए क्रिमिनल कांस्पिरेसी करने का आरोप था।

बता दें कि मुंबई हमले के बाद तहव्वुर राणा ने हेडली को कहा था कि मुंबई हमले में शामिल सभी आतंकियों को पाकिस्तान के सर्वोच्च सेना अवार्ड मिलना चाहिए।

मुंबई हमले में राणा की भूमिका और कबूलनामा!

  • अक्टूबर 2009 में गिरफ्तारी के बाद राणा ने माना कि वह जानता था कि लश्कर-ए-तैयबा एक आतंकवादी संगठन है।
  • राणा को यह भी पता था कि हेडली ने पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप्स में ट्रेनिंग ली थी।
  • हेडली की ट्रेनिंग और मुंबई हमलों की तैयारी की डिटेल
  • 2002 से 2005 के बीच हेडली ने 5 बार लश्कर के ट्रेनिंग कैंप्स में हिस्सा लिया।
  • 2005 में लश्कर ने हेडली को भारत भेजने का निर्देश दिया ताकि वह मुंबई में सर्वे कर सके।
  • 2006 में हेडली ने मुंबई में Immigration Office खोलने का प्लान बनाया ताकि उसके सर्वे का कवर स्टोरी तैयार हो सके।

हेडली ने कैसे ली राणा की मदद?

Advertisement
  • हेडली ने शिकागो जाकर राणा को अपने मिशन की जानकारी दी।
  • राणा ने मुंबई में ‘First World Immigration Services’ का ऑफिस खोलने की अनुमति दी।
  • राणा ने दस्तावेज और वीजा की व्यवस्था में भी मदद की।

मुंबई हमले से जुड़ी जानकारियां

  • 26 से 28 नवंबर 2008 के बीच 10 लश्कर आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया।
  • इन हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
  • हेडली ने पहले से हमले वाले स्थानों की रेकी की थी।

क्या सबूत जुटाए गए?

Advertisement
  • राणा और हेडली के बीच हुई रिकॉर्ड बातचीत पेश की गई।
  • राणा ने मुंबई हमले के आतंकवादियों की तारीफ की और उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना चाहिए।
  • राणा ने हेडली के डेनमार्क मिशन के लिए पैसे भी उपलब्ध कराए।

तहव्वुर राणा पर क्या आरोप हैं?

राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है। मुंबई हमले की चार्जशीट के मुताबिक राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। वो ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है। वो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है।

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। अदालत ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा दिल्ली में होगा लैंड, बढ़ी हलचल, कौन-कौन सी लगी धारा और भारत पहुंचते ही क्या होगा?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 April 2025 at 20:41 IST