अपडेटेड 13 September 2023 at 16:34 IST

Durga Chalisa: दुर्गा चालीसा का पाठ करने से कई परेशानियां होती हैं दूर! ये हे सही नियम

देवी दुर्गा को हिंदू धर्म में सबसे शक्तिशाली देवी माना जाता है। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए चालीसा का पाठ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस पाठ के कई परेशानियों का नाश होता है।

Follow : Google News Icon  
Durga Chalisa Path Ke Fayde
Durga Chalisa Path Ke Fayde | Image: self

Durga Chalisa Path Ke Fayde: हिंदू धर्म में मां दुर्गा को विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें सभी देवी और देवताओं से ज्यादा शक्तिशाली माना गया है। क्योंकि इनका दूसरा रूप शक्ति का है और शक्ति के बिना देव या फिर देवी कर कोई अधूरा है। कहते हैं इनकी पूजा करने से भक्त को आजीवन सुख और धन की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के मुताबिक मां दुर्गा की स्तुति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना सबसे उत्तम माना गया है। इसका पाठ करने से न सिर्फ मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है बल्कि जातक के जीवन में चल रही कई सारी परेशानियों का नाश भी होता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • मां दुर्गा से शिक्त नाम का क्या अर्थ है?
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करने से कौन से फायदे होते हैं?
  • दुर्गा चालीसा पाठ का क्या है महत्व?
  • दुर्गा चालीसा पाठ करने का क्या है नियम?

मां दुर्गा से शिक्त नाम का क्या अर्थ है?

मां दुर्गा को देवी या शक्ति के नाम से भी जाना जाता हैं, जिसका हिंदी में अर्थ 'महिला' और 'शक्ति' है। संस्कृत में दुर्गा शब्द का अर्थ है 'शक्तिशाली' होता है, जो इस तथ्य का प्रतीक है कि देवी दुर्गा शक्ति और नारीत्व का प्रतीक हैं। साथ ही देवी दुर्गा को दुर्गति नाशिनी के रूप में संदर्भित किया जाता है जो दुख को दूर करने वाली होती हैं। मां दुर्गा जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसके सारे दुखों का नाश कर देती हैं, लेकिन अगर किसी पर रुष्ट हो जाएं तो उसके जीवन को दुखों से भर देती हैं। 

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से कौन से फायदे होते हैं?

मन की शांति
अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करता है तो व्यक्ति को आध्यात्मिक, भौतिक और भावनात्मक खुशी मिलती है। इससे मन में पॉजिटिव विचार आते हैं और मन शांत रहता है। 

Advertisement

दुख दूर करें
अगर कोई वित्तीय परेशानी से घिरा हुआ है, तो उसे दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। 

कष्टों का नाश करें
मान्यता है कि जो भी व्यक्ति दुर्गा चालीसा का पाठ करता है वह कई सारे रोगों से दूर रहता है और इसका पाठ करने वाला व्यक्ति लंबे समय तक जीवित भी रहता है। 

Advertisement

जीवन में स्थिरता दे
जिन लोगों के जीवन में उथल-पुथल चल रही हो उन्हें दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस पाठ को करने से जीवन में स्थिरता बनी रहती है और कई समस्यों का समाधान भी हो सकता है।

एनर्जी से भरपूर
कहा जाता है कि दुर्गा चालीसा का पाछ करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर में पॉजिटीव एनर्जी भी फील होती है। 

दुर्गा चालीसा पाठ का क्या है महत्व?

नियमित रूप से दुर्गा चालीसा पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस पाठ से मां दुर्गा को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। इसलिए दुर्गा चालीसा के पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। 

दुर्गा चालीसा पाठ करने का क्या है नियम?

  • दुर्गा चालीसा का पाठ करने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करना होता है।
  • दुर्गा चालीसा पढ़ने के लिए सूर्योदय के पहले उठ कर स्नान कर लें और फिर साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद घर के मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर फूल, रोली, दीप, दूध और प्रसाद चढ़ाकर विधिवत पूजा अर्चना करें।
  • अब दुर्गा चालीसा का पाठ करें और इसके बाद माता की आरती करें।
  • फिर प्रसाद लेकर अपने काम पर निकल जाएं। 


यह भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर भी नहीं देखना चाहिए चांद, जानें क्या है वजह

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Bhadrapada Amavasya: कब है भादो माह की अमावस्या? जानें महत्व और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 September 2023 at 16:08 IST