अपडेटेड 9 December 2024 at 22:49 IST
BIG BREAKING: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की जगह कब संभालेंगे कार्यभार?
RBI के गवर्नर के रुप में शक्तिकांत दास का कार्यकाल अब खत्म हो रहा है। ऐसे में संजय मल्होत्रा को नया गवर्नर घोषित किया गया है।
- भारत
- 2 min read

BREAKING: RBI के गवर्नर के रुप में शक्तिकांत दास का छह साल का कार्यकाल 10 दिसंबर, 2024 को खत्म हो रहा है। ऐसे में संजय मल्होत्रा को नया गवर्नर घोषित किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव को अब केंद्र ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर की जिम्मेदारी दी है।
केंद्र सरकार ने साल 2022 में संजय मल्होत्रा को RBI के डायरेक्टर के रुप में नोमिनेट किया था। बता दें, RBI का काम सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की देखरेख में होता है। चूंकि, संजय मल्होत्रा 2022 से सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा रहे हैं, इसलिए उनके पास अनुभव है, और अब वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट के तहत केंद्र सरकार बोर्ड गठित करती है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नियुक्ति 4 साल के लिए की जाती है। बोर्ड दो डिपार्टमेंट में बंटा होता है, एक ऑफिशियल और दूसरा नॉन ऑफिशियल। ऑफिशियल में एक फुलटाइम गवर्नर और 4 डिप्टी डायरेक्टर होते हैं। नॉन ऑफिशियल में 2 सरकारी अधिकारी समेत 10 डायरेक्टर होते हैं। अन्य में 4 डायरेक्टर 4 क्षेत्रीय बोर्ड रहते हैं।
RBI के 26वें गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल कल यानी मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे।
Advertisement
शक्तिकांत दास 10 दिसंबर को छोड़ेंगे पद
शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा दो बार शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने पिछले सप्ताह दर निर्धारण पैनल - मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अपनी अंतिम बैठक की अध्यक्षता की। "पिछले कुछ वर्षों में, हमने भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में और शायद वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी सबसे कठिन दौर में से एक का सामना किया है। यह निरंतर उथल-पुथल और झटकों का दौर था।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बंद होगा हमला? ढाका पहुंच कर विक्रम मिस्री ने उठाया मुद्दा
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 9 December 2024 at 17:38 IST