अपडेटेड 16 February 2024 at 18:29 IST

Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी... RBI ने दी बड़ी राहत, अब इस दिन तक चलती रहेंगी पेमेंट बैंक की सेवाएं

Paytm: RBI की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सर्विसेज को बैन करने का फैसला कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट में कमी पाए जाने के आधार पर लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Paytm
RBI ने दी पेटीएम को राहत | Image: Paytm/Facebook

Paytm Payment Bank Deadline: अगर आप भी पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई के लिए एक्शन से परेशान हैं, तो ये जरूरी खबर आपके लिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों बड़ा एक्शन लेते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक की कई सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसके लिए डेडलाइन 29 फरवरी रखी गई थीं। हालांकि अब आरबीआई ने पेटीएम को बड़ी राहत दे दी है।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। आरबीआई की ओर से 15 दिनों की और राहत दी गई है। इस बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। यानी अब पेटीएम वॉलेट, फास्‍टैग और ग्राहक खातों में लेनदेन 15 मार्च 2024 तक कर सकते हैं। इसके साथ ही FAQ जारी कर यह भी बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध ग्राहकों को किस तरह से प्रभावित करेंगे।

RBI ने दी पेटीएम को राहत

31 जनवरी को RBI ने जारी किया था आदेश

RBI की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन लेते हुए  31 जनवरी 2024 को एक आदेश जारी किया था। RBI ने कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नियामक कार्रवाई की गई है, जिसके चलते पेमेंट्स बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्‍शन, पेटीएम वॉलेट, फास्‍टैग और टॉपअप जैसी सर्विस 29 फरवरी के बाद बंद हो जाएगी। अब यह डेडलाइन बढ़कर 15 मार्च हो गई है।

क्यों लिया गया पेटीएम पर एक्शन?

बता दें कि RBI की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सर्विसेज को बैन करने का फैसला कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट में कमी पाए जाने के आधार पर लिया गया है। केंद्रीय बैंक की मानें तो कंपनी ने जो जानकारी पेश की थी, उसमें अनियमितता पाई गई।

Advertisement

क्या होगा असर?

पेटीएम वॉलेट उपयोगकर्ता 29 फरवरी तक लेनदेन जारी रख सकते हैं। हालांकि, 29 फरवरी के बाद वे अपनी मौजूदा शेष राशि का इस्तेमाल तबतक कर सकेंगे, जब तक कि यह खत्म न हो जाए। ग्राहक 29 फरवरी के बाद वॉलेट में कोई पैसा नहीं जोड़ पाएंगे।

यह भी पढ़ें: क्या Paytm पेमेंट सर्विसेज का चीन के साथ कनेक्शन? सरकार ने शुरू कर दी जांच; हो सकता है बड़ा खुलासा

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 February 2024 at 18:24 IST