अपडेटेड 13 August 2023 at 09:30 IST
Ravivar Ke Upay: रविवार को कर लें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे! नहीं होगी पैसों की कमी
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। उन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है, ऐसे में अगर आपका ग्रह कमजोर है तो आपको रविवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए।
- भारत
- 2 min read

Ravivar Ke Totke: जिस तरह से हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, ठीक उसी तरह से रविवार का दिन भी भगवान सूर्य को समर्पित है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। कहते हैं कि अगर सूर्य कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश मिलने के साथ-साथ किस्मत के दरवाजे भी खुलने लगते हैं, लेकिन इसके लिए आपको रविवार के दिन कुछ उपाय करने होंगे। आइए जानते हैं वो कौन से काम है जिसे करने से जीवन में खुशियां आने लगती हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.......
- सूर्य ग्रह कमजोर होने का लक्षण?
- रविवार को करें ये काम, ग्रह होगा मजबूत
- रविवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम
सूर्य ग्रह कमजोर होने का लक्षण?
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है तो उसे अपने कार्य के स्थान में प्रतिष्ठा मिलनी बंद हो जाती है। चाहे वो व्यापार कर रहा हो या फिर नौकरी।
- सूर्य कमजोर होने पर व्यक्ति को सुसराल में बदनामी और तिरस्कार मिलता है। उन पर झूठे आरोप लगाए जाएंगे।
- सूर्य ग्रह कमजोर होने पर अपने ही परिवार से कभी साथ नहीं मिलेगा।
- सूर्य ग्रह कमजोर होने का एक लक्षण ये भी है कि ऐसे लोग बार बार षड्यंत्र का शिकार बनते है। चोरी की आदत पड़ जाती है।
- अधिकारियो या सरकारी लोगो से तिरस्कार मिलने लगता है।
- आपके व्यावसायिक जीवन में आपको बार बार दबना पड़ता है।
रविवार को करें ये काम, ग्रह होगा मजबूत
- रविवार के दिन सुबह-सुबह उठकर नहा-धोकर साफ सुथरे कपड़े पहने और फिर सूर्य देव को अर्ध्य दें। इस दौरान अगर आप तांबे के लोटे का इस्तेमाल करते हैं तो आप पर सूर्य देव की कृपा बरसती है।
- सूर्य देव को अर्ध्य देते समय आप उन्हें फूल, रोली, अक्षत और मिश्री भी अर्पित कर सकते हैं।
- रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्ध्य देते समय 'ओम सूर्याय नम: ओम वासुदेवाय नम: ओम आदित्य नम:' मत्र का उच्चारण काफी शुभ माना जाता है।
- अगर आपको लाख कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो रविवार के दिन आप गुड़, दूध, चावल, और कपड़े जैसी चीजों का दान करें। ऐसा करने पर सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके सभी काम बनने लगते हैं।
- अगर आप आर्थिक तंगी से घिरे हुए हैं तो आपको रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका आगमन होने लगता है।
- अगर आप जल्द से जल्द अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो रविवार के दिन 3 झाड़ू खरीद कर लाएं और सोमवार को अपने आस-पास के किसी मंदिर में जाकर दान कर दें।
- अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होती है।
रविवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम
- रविवार के दिन कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका सूर्य ग्रह कमजोर होता है और आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- रविवार के दिन भूल से भी तांबे से बनी हुई चीजें या सूर्य देवता से सम्बंधित चीजों को नहीं बेचना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमजोर होती है।
- इस दिन नीले, काले, कत्थई, काले या नीले रंग से मिलते-जुलते रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
- रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Full Sleep: क्या आप भी लेते हैं 6 घंटे से कम की नींद? अगले दिन होती हैं ये समस्याएं, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 August 2023 at 09:30 IST