'सत्ता की भूख के चलते भारत की बदनामी मत कीजिए...'पुरानी फोटो दिखा राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का पलटवार; बोले- सच्चा भारतीय बर्दाश्त नहीं करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक स्थिति पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण ने करारा जवाब दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravindra Chavan Flashes Old Photo to Slam Rahul Gandhi: ‘True Indians Won’t Tolerate Defaming India for Power’
'सत्ता की भूख के चलते भारत की बदनामी मत कीजिए...' एक पुरानी फोटो दिखा राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का पलटवार; बोले- सच्चा भारतीय बर्दाश्त नहीं करेगा | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक स्थिति पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने दो अंतरराष्ट्रीय तस्वीरों के माध्यम से '2014 से पहले का भारत' और '2014 के बाद का भारत' के बीच का अंतर स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी की आलोचना का जोरदार जवाब दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ खिंची गई तस्वीर के आधार पर राहुल गांधी ने भारत की वैश्विक भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में रविंद्र चव्हाण ने 2011 में फ्रांस में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पिछली पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने 2024 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन की तस्वीर भी साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख स्थान पर नजर आ रहे हैं।

'कोई भी सच्चा भारतीय इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा'

'2014 से पहले का भारत' और '2014 के बाद का भारत' शीर्षक देकर उन्होंने मोदीजी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि में आए बदलाव को रेखांकित किया है। 'दूध का दूध, पानी का पानी' कहते हुए रविंद्र चव्हाण ने राहुल गांधी की आलोचना और वास्तविकता के बीच के अंतर को उजागर किया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "जब भूख बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो उसके आगे हमें कुछ भी दिखाई नहीं देता। सत्ता की भूख के कारण राहुल जी की भी यही स्थिति हो गई है।" इसके साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "इस भूख के चलते अगर आप भारत को बदनाम करते रहेंगे, तो यह याद रखिए! कोई भी सच्चा भारतीय इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा!"

Advertisement

वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब रविंद्र चव्हाण ने दो अलग-अलग कालखंडों की तस्वीरों की तुलना करके दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक सत्ता के संघर्ष से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश की वैश्विक प्रतिष्ठा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर भी सीधा हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें- अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- 'मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है'
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड