जंगल में विला, डांस करती अर्द्धनग्न लड़कियां; नोटों की बारिश... पुलिस देखते ही रेव पार्टी में हड़कंप

ड्रग्स सप्‍लाई की सूचना पर जब राजस्‍थान के उदयपुर में पुलिस रेड डालने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। जंगल के बीच एक आलिशान विला में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rave Party
Rave Party | Image: Pixabay

Rave Party in Udaipur: ड्रग्स सप्‍लाई की सूचना पर जब राजस्‍थान के उदयपुर में पुलिस रेड डालने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। जंगल के बीच एक आलिशान विला में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। लाउड म्‍यूजिक, डीजे और ड्रग्‍स के नशे में मदहोश छोटे-छोटे कपड़ों में लड़कियां डांस कर रही थीं। वहीं कुछ पुरुष उनपर नोटों की बारिश कर रहे थे।

पुलिस ने 5 लड़कियों सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़कियों पर लुटाए जा रहे नोट नकली निकले। पुलिस ने बताया कि लड़कियों को पैसे पर गुजरात से उदयपुर लाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है ताकि इस नेटवर्क के तह तक पहुंचा जा सके।

दीवार फांदकर अंदर पहुंची पुलिस

उदयपुर पुलिस को सूचना मिली कि नया खेड़ा के पास जंगल के बीच बने एक विला में रेव पार्टी चल रही है। वहां ड्रग्स का भी सेवन किया जा रहा है। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर वहां छापा मारा। अंदर से दरवाजा लॉक पाए जाने पर पुलिस ने दीवार कूदकर अंदर एंट्री ली। कमरे में जो चल रहा था, उसे देखने के बाद पुलिस भी थोड़ी देर के लिए ठिठक गई।

Advertisement

कमरे में 5 व्‍यक्ति थे जो शराब पी रहे थे। इसके अलावा 5 लड़कियां अर्द्धनग्न कपड़ों में डांस कर रही थीं। नाचती लड़कियों के ऊपर नोटों की बरसात की जा रही थी। पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि  जो नोट लड़कियों पर लुटाए जा रहे थे वो बच्चों के खेलने वाले नकली नोट थे।

गुजरात से लाई गई थी लड़कियां

Advertisement

छानबीन में पता चला कि गिरफ्तार किए गए पांचों लड़के और पाचों लड़कियां गुजरात से ही आए थे। लड़कियों को पैसों पर हायर किया गया था। इतना ही नहीं, युवतियां भी इस बात से अनजान थी कि उनपर नकली नोट उड़ाए जा रहे हैं। वो पैसों के लिए ही नाच रही थीं। नोट चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ था। पुलिस ने विला के अंदर से लैपटॉप, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त किये। साथ ही विला के मालिक को भी डिटेन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- पति की मौत के बाद इंस्‍टाग्राम पर हुई बिजनेसमैन से दोस्‍ती, 5 स्‍टार होटल में बुलाकर किया रेप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड