तंग कपड़े, लाउड म्यूजिक और बेहिसाब नशा...बेंगलुरु में चल रहा था रेव पार्टी; 35 लड़कियों सहित 102 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में शनिवार की रात पुलिस ने एक रेव पार्टी पर अचानक छापा मारा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह पार्टी कग्गलीपुरा के एक फार्महाउस में चल रही थी, जहां सैकड़ों युवक-युवतियां मौजूद थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rave party busted on Bengaluru outskirts; 102 people along with 35 girls arrested
तंग कपड़े, लाउड म्यूजिक और बेहिसाब नशा...बेंगलुरु में चल रहा था रेव पार्टी; 35 लड़कियों सहित 102 लोग गिरफ्तार | Image: Pixabay

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में शनिवार की रात पुलिस ने एक रेव पार्टी पर अचानक छापा मारा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह पार्टी कग्गलीपुरा के एक फार्महाउस में चल रही थी, जहां सैकड़ों युवक-युवतियां मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पार्टी में शामिल करीब 102 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 35 लड़कियां और तीन नाबालिग भी शामिल हैं। 

हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र ज्यादातर 18 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। पार्टी के दौरान तेज़ संगीत और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई की। सभी युवाओं की मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी ने नशीला पदार्थ तो नहीं लिया। जांच टीम के अनुसार, यह रेव पार्टी ‘जेन जी’ नामक एक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये आयोजित की गई थी, जिसके सदस्य मुख्य तौर पर कॉलेज छात्र और युवा पेशेवर हैं।


चार मुख्य आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस अवैध आयोजन में शामिल चार मुख्य आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फार्महाउस मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उसे इस आयोजन की जानकारी पहले से थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और सभी मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

क्या होती है रेव पार्टी

रेव का मतलब देखें तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के हिसाब से जब कोई बिना किसी कंट्रोल के बोलता है तो उसे रेव कहा जाता है। ऐसे में कई लोग इसे अनकंट्रोल से जोड़ते हैं। वहीं पार्टी का मतलब होता है, एक ऐसा सोशल इवेंट, जिसमें कुछ लोग एक जगह मिलते हैं और खाते-पीते हैं, डांस करते हैं और एंजॉय करते हैं। ऐसे में जिन पार्टियों में बिना किसी रोक-टोक लोग मस्ती करते हैं उन्हें रेव पार्टी कहा जा सकता है।

अब बात करते हैं कि आखिर इन पार्टियों में ऐसा क्या होता है, जिस वजह से वो चर्चा में रहती हैं। वैसे तो रेव पार्टी में डांस और मस्ती होती है. हालांकि, मस्ती के नाम पर अश्लीलता और ड्रग्स का चलन भी बढ़ गया है, जिस वजह से रेव पार्टी को नेगेटिव माना जाता है। दरअसल, जब भी पुलिस इस तरह की पार्टी में जाती है तो उन्हें नशे के सामान या नशे की हालत में लोग मिलते हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करती है। इन पार्टी में अक्सर कपल और स्टैग एंट्री होती है और लड़के-लड़कियां साथ में इंजॉय करते हैं और डांस करते हैं। नशे की वजह से पुलिस की ओर से पार्टी में कार्रवाई की जाती है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी दाऊद इब्राहिम की भेजी हुई कठपुतली, धर्म की आड़ में करने वाली है बड़ा खेल...जगतगुरु हिमांगी सखी ने किया बड़ा खुलासा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड