अपडेटेड 11 October 2024 at 20:31 IST
स्विटजरलैंड से आईं थी घूमने फिर...कौन हैं रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन? जो बेटे के निधन पर खूब रोईं
सिमोन टाटा का जन्म स्विटजरलैंड के जिनेवा शहर में साल 1930 में हुआ था। उन्होंने अपनी एजूकेशन जिनेवा यूनिवर्सिटी से हासिल की।
- भारत
- 3 min read

Who is Simone Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) को निधन हो गया। इस दौरान देश की बड़ी से बड़ी हस्ती भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंची थी। इस दौरान रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। 94 वर्षीय सिमोन टाटा एक व्हीलचेयर पर बैठकर रतन टाटा के अंतिम संस्कार में पहुंची थी। रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन खुद भी एक बहुत बड़ी बिजनेस वुमन रहीं हैं। सिमोन भारत सबसे बड़े मेकअप ब्रैंड लैक्में की फाउंटर हैं। मेकअप इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। हालांकि वो रतन टाटा से अलग रहती थी लेकिन लगाव परिवार की तरह से ही था।
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने के लिए उनकी सौतेली मां सिमोन टाटा भी पहुंची। व्हील चेयर में बैठाकर उनकी मां को उनके पास लाया गया। इस मौके पर सिमोन टाटा की आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे। रतन टाटा के अंतिम दर्शन के बाद उनकी सौतेली मां सिमोन को वहां से ले जाया गया। स्विट्जरलैंड में पैदा हुईं सिमोन साल 1953 में भारत आईं थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात रतन टाटा के पिता नवल टाटा से हुई। ये मुलाकात मोहब्बत में बदलग गई और फिर सिमोन ने नवल टाटा से दूसरी शादी कर मुंबई में ही रुकने का फैसला कर लिया था। भले ही वो 94 साल की हो गईं हों लेकिन आज भी उनका स्टाइल मेकअप और ड्रेसिंग सेंस काबिल-ए-तारीफ है।
कौन हैं सिमोन टाटा कैसे हुई नवल टाटा से मुलाकात?
सिमोन टाटा का जन्म स्विटजरलैंड के जिनेवा शहर में साल 1930 में हुआ था। उन्होंने अपनी एजूकेशन जिनेवा यूनिवर्सिटी से हासिल की। साल 1953 में जब वो भारत आईं तो उनकी मुलाकात वहां नेवल एच टाटा से हुई। ये साल 1955 था जब दो साल के बाद सिमोन का भारत से आजीवन जुड़ाव हो गया था। उन्होंने मुंबई को अपना स्थाई घर मान लिया था। सिमोन नोएल टाटा की मां हैं और नवल एच टाटा की दूसरी पत्नी इस लिहाज से वो रतन टाटा की सौतेली मां हुईं। लैक्मे की सफलता के बाद रिटेल सेक्टर में संभावनाओं के देखते हुए उन्होंने एक रणनीतिक कदम उठाया। 1996 में टाटा ने लैक्मे को हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड में बेच दिया और इससे प्राप्त आय का उपयोग ट्रेंड की स्थापना के लिए किया जो कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम था। इसके बाद वेस्टसाइट ब्रांड की स्थापना हुई यह ब्रांड बहुत जल्दी ही एक घरेलू नाम बन गया और इसने डिपार्टमेंल स्टोरों पर खरीददारों का ध्यान अपनी ओर खींचा
नवल एच टाटा की दूसरी पत्नी हैं सिमोन
सिमोन टाटा रतन टाटा की सौतेली मां हैं और नवल एच टाटा की दूसरी पत्नी हैं। सिमोन साल 1961 में लैक्में के बोर्ड में शामिल हुईं और 1964 में कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर भी बनीं थीं। इसके बाद साल 1982 में उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम संभाला और ट्रेंड की स्थापना की थी। टाटा परिवार के बारे में लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है इसकी वजह है कि टाटा परिवार बहुत ही सादगी में अपनी जिंदगी जीता है और वो कैमरों के सामने जाने से परहेज करते हैं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 11 October 2024 at 20:31 IST