अपडेटेड 10 October 2024 at 01:58 IST

पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

Ratan Tata : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Ratan Tata's funeral
पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार | Image: PTI

Ratan Tata News: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल अस्पताल में निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 86 साल के रतन टाटा ने अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और भारत के शीर्ष उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और ऑटो क्षेत्र के दिग्गज आनंद महिंद्रा समेत तमाम उद्योगपतियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को याद करते हुए लिखा- 'खो गया देश का अनमोल रत्न'। रतनजी टाटा भारत का गौरव थे, वे आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए हमेशा एक आदर्श रहेंगे। 

टाटा परिवार का आया बयान

टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, 'हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।' टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, 'हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।'

Advertisement

नमक से लेकर साफ्टवेयर तक, सब बेचा

रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी 'टाटा संस' के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। उन्होंने 2012 तक उस समूह का शानदार नेतृत्व किया, जिसकी शुरुआत उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी। टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक ले जाने में रतन टाटा की सबसे अहम भूमिका रही। रतन टाटा को देश हमेशा दरियाद‍िली इंसान और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहने वाले उद्योगपति के रूप में याद करेगा।

ये भी पढ़ें:  Ratan TATA ने दुनिया को कहा अलविदा, कौन होगा 3800 करोड़ के साम्राज्य का मालिक? रेस में शामिल ये नाम 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 01:51 IST