AAP भ्रष्टाचार के लिए दूसरी पार्टियों पर उंगली उठाती थी, अब शराब घोटाला की आंच क्यों? आतिशी का जवाब

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में दिल्ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी सिंह ने भी शिरकत की। उन्‍होंने अपनी पार्टी और आगे के विजन पर चर्चा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Atishi at R Bharat Summit
Atishi at Republic Bharat Summit | Image: Republic Digital

Rashtra Sarvopari Sammelan 2024: राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में दिल्ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी सिंह ने भी शिरकत की। उन्‍होंने अपनी पार्टी और आगे के विजन पर चर्चा किया। इस दौरान वो बीजेपी सरकार पर हमलावर भी दिखीं। सीएम आतिशी ने जब पूछा गया कि AAP भ्रष्टाचार के लिए दूसरी पार्टियों पर उंगली उठाती थी, अब शराब घोटाला की आंच क्यों? इसके जवाब में सीएम आतिशी ने कहा, पहले जब भी रेड होती थी तो नोटों के ढेर मिलते थे।

लेकिन AAP पार्टी के नेताओ पर सैकड़ो रेड हो गयी, एक पैसा नहीं मिला। शराब घोटाला में एक पैसा नहीं मिला। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया। उन्‍होंने कहा, अरविन्द केजरीवाल को काम में नहीं हारा पाए तो बीजेपी ने उनकी ईमानदारी पर लांछन लगाना शुरू कर दिया। जब भाजपा केजरीवाल को उचित तरीके से रोकने में विफल रही, तो उन्होंने ऐसी हरकतें शुरू कर दी।

आतिशी ने कहा, दिल्ली में किसी भी व्यक्ति से पूछिए, वे केजरीवाल को निर्दोष बताते हैं। आज PMLA अधिनियम का उपयोग प्रमुख ड्रग सिंडिकेट या आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ नहीं, बल्कि आप नेताओं के खिलाफ किया जाता है। भाजपा के सहयोगी दलों के खिलाफ मामले बंद कर दिए गए हैं, यह कहते हुए कि फाइलें गायब हैं।  भाजपा भ्रष्टाचार खत्म नहीं करना चाहती। वो सभी भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाते हैं। यह स्पष्ट है कि केंद्र द्वारा सभी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विरोधी हमारे खिलाफ कंट्रोवर्सी फैलाते है: CM आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा, हम FAST GROWING पार्टी हैं। लेकिन हम एक छोटी पार्टी भी हैं। विरोधी हमारे खिलाफ कंट्रोवर्सी फैलाते हैं। हरियाणा चुनाव के बारे में बात करते हुए सीएम आतिशी ने कहा, हरियाणा में कुछ गलत नहीं हुआ। हर राज्य दिल्ली की तरह नहीं होता है। हरियाणा इलेक्शन हमारे लिए जरूरी था 
ताकि हम अपनी जगह वहां बना पाए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- जिंदा रहना है तो 5 करोड़ दो नहीं तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरी मौत देंगे...सलमान खान को फिर मिली धमकी
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड