अपडेटेड 13 February 2026 at 08:18 IST

VIDEO: रेप किया, रेड लाइट एरिया भेजा...डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी ने फिर सुनाई पूर्व पति के हैवानियत की कहानी; 8 बेगमों का भी खोला राज

हसीन ने कहा कि उनके पति उन्हें बहुत मारते थे और घर से निकाल दिया था। उन्‍होंने बताया कि घर से जब निकाला तो उन्होंने मुंबई के ग्रांट रोड के रेड लाइट इलाके का पता दिया और कहा कि यहां जो यहां लड़कियों का हॉस्टल है वहां जाकर रहो।

Follow : Google News Icon  
Don Haji Mastan daughter haseen mirza
VIDEO: रेप किया, रेड लाइट एरिया भेजा...डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी ने फिर सुनाई पूर्व पति के हैवानियत की कहानी; 8 बेगमों का भी खोला राज | Image: Instagram

एक समय में जिसके नाम से पूरी मुंबई कांपती थी, आज उसकी बेटी न्‍याय के लिए भटक रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं देश के पहले डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी हसीन मिर्जा मस्‍तान की, जिन्‍होंने एक नया वीडियो डालकर पूर्व पति पर फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन मस्तान का कहना है कि 1996 में उनकी जबरन शादी उनके मामा के बेटे से कराई गई थी। उस समय वह सिर्फ 12 साल की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके साथ रेप हुआ, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

उनकी पिता की संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया गया। हसीन का यह भी कहना है कि उसका पूर्व पति उनसे पहले आठ शादियां कर चुका था। हसीन के मुताबिक, उसके पूर्व पति का नाम नासिर हुसैन है, वह इस समय हैदराबाद में है। हसीन ने कहा- उसने पहले मेरे साथ रेप किया, फिर मेरे साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट की कि मेरे बच्चे की मौत हो गई। मैं तब सिर्फ 13 साल की थी।

गर्ल्स हॉस्‍टल बोल रेड लाइट एरिया भेजा, बुर्का पहन पहुंची हसीन तो क्या हुआ?

हसीन ने कहा कि उनके पति उन्हें बहुत मारते थे और घर से निकाल दिया था। उन्‍होंने बताया कि घर से जब निकाला तो उन्होंने मुंबई के ग्रांट रोड के रेड लाइट इलाके का पता दिया और कहा कि यहां जो यहां लड़कियों का हॉस्टल है वहां जाकर रहो। हसीन ने बताया कि जब वो रेड लाइट इलाके मे पहुंची तो  रेड लाइट इलाके में मौजूद घर के बाहर एक अजनबी से हमने पता पूछा तो उन्होंने पुलिस स्टेशन जाने को कहा। वहां पुलिस ने उन्‍हें वापस भेजा।

Advertisement

2013 से लड़ रही कानूनी लड़ाई

हसीन ने बताया वह 2013 से न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ा सकीं। हसीन ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने कभी मेरी मदद नहीं की। अगर मदद मिली होती तो मेरी मां मेरे साथ होतीं और मुझे न्याय मिल चुका होता।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से यह मामला दबने से बच सकता है।

Advertisement

हसीन ने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री मोदी इस केस में मदद करें, तो कोई भी इसे किनारे नहीं कर पाएगा। मेरे साथ रेप हुआ, मेरी हत्या करने की कोशिश की गई, मेरे बच्चे की हत्या कर दी गई, मुझे सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया, मेरे सिर पर छत भी नहीं थी और न ही मेरे पास पैसे थे। हसीन ने कहा, 'मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील है कि कानूनों को इतना सख्त बनाया जाए कि खुलेआम अपराध करने वाले इन अपराधियों को डर लगे।' हसीन ने कहा कि वह PM मोदी को लेटर भी लिखेंगी और न्याय की मांग करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Whatsapp पर होती थी डीलिंग, रेट फिक्‍स होने पर मीटिंग...गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रही थी जिस्‍मफरोशी, इस हाल में पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 08:18 IST