कहीं बनाए जाते नपुंसक, कहीं काटे जाते गुप्तांग; जानें किस देश में क्या है रेपिस्ट की सजा

भारत में कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद से कोहराम मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि किस देश में रेप की क्या सजा है और कितनी खतरनाक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
किन देशों में क्या है रेप की सजा का प्रावधान?
किन देशों में क्या है रेप की सजा का प्रावधान? | Image: Republic

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ भयावह तरीके से रेप करने के बाद उसे मौत के घाट उतारने की घटना से देश के लोगों में आक्रोश है। बीते कुछ समय में देखा जाए तो महिलाओं के साथ जो अपराध हो रहे हैं, वो काफी हिंसक प्रवृति के हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हमारे देश की कानून व्यवस्था में किए गए सजा के प्रावधानों को माना जा रहा है।

बता दें, भारत में महिलाओं के खिलाफ कितना भी घिनौना अपराध क्यों ना हुआ हो, दोषियों को सजा मिलने तक लंबा वक्त बीत चुका होता है। पीड़ित परिवार इंसाफ की लड़ाई लड़ते-लड़ते, कोर्ट के चक्कर काटते-काटते जब थक जाती है तब कहीं अपराधी को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाता है।

भारत में एक रेपिस्ट कितने ही घिनौने तरीके से दरिंदगी क्यों ना करें, लेकिन उसे सजा जेल की चार दीवारों के अंदर दिया जाता है। उसके चेहरे को छिपाया जाता है, उसकी पहचान छिपाई जाती है। हालांकि, सभी देशों में रेपिस्ट को सजा देने की ऐसी तस्वीर नहीं है।

किन देशों में क्या है रेप की सजा?

कोरिया: दक्षिण कोरिया में रेप करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है। यहां सुरक्षा बल रेप के आरोपियों को सीधा गोली मार देते हैं। इसके साथ ही रेपिस्ट को नपुंसक भी बनाया जाता है। उत्तर कोरिया में भी रेप के लिए कठोरतम सजा का प्रावधान है। यहां रेपिस्ट को सरेआम सिर में गोलियां मारी जाती है।

Advertisement

सऊदी अरब: UAE में जनता के सामने किया जाता है सिर कलम करने के साथ एक हफ्ते के भीतर फांसी दी जाती है। रेपिस्ट का सरेआम तलवार से गला काट दिया जाता है। पत्थर मारने का प्रावधान भी है। बता दें, ये सभी सजाएं जनता के सामने दी जाती है।

चीन: चीन में सीधे मौत की सजा, कई मामलों में गुप्तांग काटने की भी सजा है। कई मामलों में बिजली के झटकों से भी रेपिस्ट को मारा जाता है।

Advertisement

नीदरलैंड: नीदरलैंड में बिना इजाजत के या जबरदस्ती किस करना भी दुष्कर्म है। इसके लिए 4-15 साल की सजा का प्रावधान है।

इराक: इराक में बालात्कारियों को पत्थर मारने की सजा दी जाती है। ये पत्थर तबतक मारा जाता है जबतक कि रेपिस्ट मर ना जाए। रेप जैसे दुष्कर्म करने वाले या इस तरह की सोच रखने वाले पापियों को डराने के लिए पत्थर मारने वाले लोगों में कई बार परिवारवालों और आम लोगों को शामिल किया जाता है।

अमेरिका: हिंसात्मक रेप मामले में उम्रकैद की सजा दी जाती है, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों में रेप के दोषी को केमिकल और सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाने का विकल्प भी है।

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में एक रेप की घटना के बाद गैंगरेप के खिलाफ सख्त कानून पास किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए कानून के तहत दोषियों में महिलाओं के हार्मोंस डालकर उन्हें नपुंसक बनाया जाएगा। वहीं, कम से कम सजा 10 साल की होगी। इसके दोषियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और सजा पूरी कर निकलने के बाद उनकी एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप भी लगाई जाएगी। गंभीर मामलों में मौत की सजा का भी प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें: ऐसा डंब सर्कस नहीं देखा… कोलकाता रेप-मर्डर केस में CM ममता की रैली पर भड़कीं कंगना, बताया 'कायर'

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड