आशीष चंचलानी ने दर्ज कराए बयान, समय रैना भारत से बाहर, India's Got Latent के दर्शकों पर भी गिर सकती है गाज

India's got Latent शो के जिस एपिसोड को लेकर विवाद हुआ है, वो 14 नवंबर, 2024 को शूट किया गया था। रविवार को शो का क्लिप वायरल हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ranveer Allahbadia Controversy Ashish Chanchlani recorded the statement, Samay Raina is out of India
India's Got Latent के दर्शकों पर भी गिर सकती है गाज | Image: Facebook

Ranveer Allahbadia Controversy: माता-पिता और यौन संबंधों पर दिए अपने बयान पर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने भले भी माफी मांग ली हो, लेकिन उनकी मुश्किल अभी खत्म नहीं हुई है। कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) शो पर फैलाई गई फूहड़ता की आलोचना हर जगह हो रही है।

इंडियाज गॉट लेटेंट के जिस शो पर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर टिप्पणी की थी, उस शो में शामिल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और दर्शकों की मुश्किलें अब बढ़ना शुरु हो गई हैं। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक शो में शामिल यूट्यूबर आशीष चंचलानी के मुंबई की खार पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों से संपर्क किया है।

देश से बाहर है समय रैना

मुंबई में इलाहाबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ BJP और कांग्रेस के नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। ये गंदगी कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में फैलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने समय रैना से भी संपर्क किया, लेकिन वो देश से बाहर है। पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से भी संपर्क किया है। वह कभी भी बयान देने के लिए आ सकता है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर द्वारा FIR दर्ज की गई है, लेकिन खार पुलिस कभी भी FIR दर्ज कर सकती है। खार पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मांगी दर्शकों की लिस्ट

शो के जिस एपिसोड को लेकर विवाद हुआ है, वो 14 नवंबर, 2024 को शूट किया गया था। उसके बाद YouTube पर डाल दिया गया था। रविवार को उसी शो का क्लिप वायरल हुआ, जिसके बाद बवाल बढ़ा। मुंबई पुलिस के सूत्रों की मानें तो खार पुलिस ने BookMyShow से भी संपर्क किया और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल हुए लोगों की लिस्ट मांगी है। इस शो का ऑर्गनाइजर समय रैना है। समय के पास ही इस शो का अनकट वीडियो है। पुलिस समय रैना के वापस भारत आने के बाद पूरा वीडियो जब्त करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: घटे फॉलोअर्स और ब्रांड डील पर छाए संकट के बादल, भद्दे कमेंट के बाद Ranveer Allahbadia को तगड़ा झटका

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड