JPSC-JSSC Protest: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रांची में धारा 163 लागू, ADG ने की ये अपील
JPSC-JSSC Protest: रविवार को छात्रों ने कहा कि सरकार ने हमारी 50 प्रतिशत से अधिक मांगे मानी है, हालांकि अब भी पूर्ण सहमति नहीं बनी है। इस बीच छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया, जिसके लेकर रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- भारत
- 3 min read

JPSC-JSSC Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र पिछले 16 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं। छात्र और सरकार के बीच लगातार वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक बातचीत विफल ही रही है। इस बीच रविवार, 9 अगस्त को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के 3 सदस्यों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
रविवार, 9 अगस्त को प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बात हुई, जिसके बाद छात्रों ने कहा कि सरकार ने हमारी 50 प्रतिशत से अधिक मांगे मानी है, हालांकि अब भी पूर्ण सहमति नहीं बनी है। सरकार से बातचीत विफल होते ही छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया है। छात्रों ने साफ कर दिया है कि सोमवार, 10 अगस्त को हजारों की संख्या में विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।
इस बीच छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद रांची में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दी गई हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए रांची में धारा 163 लागू कर दिया गया है। वहीं, छात्रों के ऐलान के बाद ADG मनोज कौशिक ने अपील की है।
विधानसभा अभेद्य किले में तब्दील
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रांची में कड़े इंतजाम उठाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा को लेकर विधानसभा को अभेद्य किला बना दिया गया है। इलाके में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए करीब लगभग 2,000 अतिरिक्त पुलिस जवानों और मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।
Advertisement
इलाके में धारा 163 लागू
छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन द्वारा इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। इस इलाके में किसी भी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन और धरना को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, पल-पल की निगरानी के लिए इलाके में वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है।
ADG मनोज कौशिक ने क्या कहा?
झारखंड में CID (क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट) के ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) मनोज कौशिक कहते हैं 'कल (सोमवार) के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी छात्र को नुकसान या परेशानी से बचाना है। हम उनसे अपील करते हैं कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं तो पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से करें।'
Advertisement
इन मांगों पर बनी सहमति
- 14वीं JPSC PT (Regular & Backlog) रद्द होगी।
- ACF परीक्षा रद्द होगी। FRO परीक्षा की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
- TDPL Agency की भर्ती परीक्षाओं की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित परीक्षा रद्द की जाएगी।
- JSSC CGL की दोबारा जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- JSSC में सुधार को लेकर सरकार तैयार है।
इन मांगों पर नहीं बनी बात
- 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर सहमति नहीं बनी।
- CBI जांच की मांग पर भी बात नहीं बनी।
- JPSC के दोबारा गठन की मांग को लेकर भी छात्रों की नाराजगी बनी हुई है।
- JSSC CGL को लेकर छात्र स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।