रामपुर: नाबालिग के अपहरण के प्रयास का विरोध करने पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

रामपुर में एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों पर उस समय हमला कर दिया जब उन्होंने उसके और उसके साथियों द्वारा लड़की का अपहरण करने के प्रयास का विरोध किया। इस हमले में लड़की के चाचा की मौत हो गई तथा उसके पिता एवं चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
मौत | Image: Representative image

रामपुर में एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों पर उस समय हमला कर दिया जब उन्होंने उसके और उसके साथियों द्वारा लड़की का अपहरण करने के प्रयास का विरोध किया। इस हमले में लड़की के चाचा की मौत हो गई तथा उसके पिता एवं चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को हुई। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक नाबालिग के घर गए और वे उसे जबरन ले जा रहे हैं, जिसके कारण लड़की के परिवार के सदस्यों के साथ उनकी झड़प हो गई। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि नाबालिग लड़की के 52 वर्षीय चाचा की आरोपियों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पिता और चचेरे भाई घायल हो गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी जोग सिंह (25) को हिरासत में लिया है, जिसने लड़की का ‘‘प्रेमी’’ होने का दावा किया है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड