रामपुर : आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर चला 'बाबा का बुलडोजर', कब्जा मुक्त कराई सरकारी जमीन

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के जरिए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 bulldozer runs on SP leader Azam Khan
आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर चला 'बाबा का बुलडोजर' | Image: X

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के जरिए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

हमसफर रिसॉर्ट पर बुलडोजर एक्शन पर रामपुर के डीएम ने कहा कि तहसील सदर का एक गांव है, जिसका गाटा संख्या 164 है, जिसका रकबा 0.038 हेक्टेयर है। वहां मौजूद खाद के गढ्ढों पर रिसॉर्ट का कब्जा था, बाउंड्री वॉल बनी हुई थी। उसमें एक जलपरियोजना भी बनी हुई थी जिसे आज कब्जामुक्त कराया गया है।  

आजम खान का हमसफर रिसार्ट उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के नाम पर है। रिसोर्ट के लेकर आजम परिवार पहले ही कोर्ट में लड़ाई हार चुका है।

हमें बदनाम करने के लिए रिजॉर्ट को तोड़ा गया- तंजीम फातिमा

प्रशासन की कार्रवाई पर आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस और सरकार सभी शामिल हैं, हमारे पूरे परिवार को लगातार सजाएं दी जा रही हैं। हमें बदनाम करने के लिए रिजॉर्ट को तोड़ा गया है। मुझे नोटिस सर्व किया गया है, जिसे मैंने 05 तारीख को रिसीव किया था, उसमें 7 दिन का समय दिया गया था
अभी समय सीमा खत्म होने में दो दिन का समय बाकी है।

Advertisement

तंजीम फातिमा ने कहा कि कल मौखिक तरीके से रात को उन्होंने कहलवाया कि कल कार्रवाई करेंगे। अभी समय खत्म होने में 02 दिन का समय बाकी है, उसपर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। मेरी तरफ से कोई भी वहां नहीं था। मैंने कहा था मेरी पैमाइश निष्पक्ष तरीके से मेरे सामने कराई जाए लेकिन सुबह 6 बजे ही पुलिस प्रशासन वहां पहुंच गया। इतना समय भी नहीं दिया कि मेरे किसी लेखपाल के सामने पैमाइश होती। 

इसे भी पढ़ें: 'जब मासूम बच्चों का कत्ल होता है, तब दर्द बहुत भयानक होता है', PM मोदी ने पुतिन से ऐसा क्यों कहा?
 

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड