रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन, लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में ली अंतिम सांस

हैदराबाद के रामोजी ग्रुप के फाउंडर रामोजी राव का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ramoji Rao
A file photo of Ramoji Rao. | Image: JrNTR/X

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का आज, 8 जून की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें खराब हेल्थ के चलते बीते 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव ने सुबह करीब 3:45 बजे अंतिम सांस ली।  

हैदराबाद स्थित ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव ने शनिवार को दुनिया को अलिवदा कर दिया। प्रतिष्ठित मीडिया दिग्गज और फिल्म सम्राट रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 87 साल की शनिवार की तड़के सुबह 3:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन

रामोजी राव के निधन की खबर से मीडिया और साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार समेत उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। 
 

कोलन कैंसर को रामोजी ने दी थी मात

रामोजी राव उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी। हाई ब्लडप्रेशर और सांस फूलने की समस्या के बाद उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामोजी का बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनके दिल में एक स्टेंट लगाया था और और उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर भी रखा था। मगर दुर्भाग्य से उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्हे बचाया नहीं जा सका। रामोजी राव कुछ साल पहले कोलन कैंसर से भी पीड़ित थे। मगर इलाज के बाद उन्होंने कैंसप को मात दे दी थी। रामोजी लंबे समय से पुरानी बीमारी और उम्र से संबंधित हेल्थ इश्यू से जूझ रहे थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जमीन से हवा तक निगहबानी, शपथ ग्रहण के लिए किले में तब्दील दिल्‍ली
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड