अपडेटेड 17 January 2024 at 10:08 IST
Ramlala के लिए तैयार हो गई पोशाक, CM योगी को सौंपे गए 'दो धागे श्री राम के लिए', जानें खासियत क्या?
Ayodhya Pran Pratishtha: यूपी के सीएम योगी को श्री रामलला की पोशाक सौंपी गई। जो रामभक्तों की भावनाओं को प्रदर्शित करती है।

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को श्री रामलला की वो वस्त्र सौंपी गई जिसमें खालिस प्यार और आस्था का मेल है। एक दो नहीं बल्कि 12 लाख हुनरमंदों की कोशिशों का फल है ये वस्त्र जिसे बड़े मान से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया।
खबर में आगे पढ़ें-
- मुहिम के तहत गढ़ी गई पोशाक, नाम दिया- दो धागे श्री राम के लिए
- कौन हैं वो जिन्होंने रामलला के वस्त्र बुनने का चलाया अभियान?
- जाति से ऊपर उठ कर बुनी गई पोशाक
दो धागे श्री राम के लिए
खासियतों से भरपूर है ये वस्त्र। 12 लाख हुनरमंदों की कोशिशों का सुफल है। बुनकरों ने बुनाई में दो रेशमी धागों का इस्तेमाल किया, जाति का भेद नहीं रहा। उससे ऊपर उठ कर हुनरमंदों के हुनर की साक्षी है ये पोशाक। पुणे की हेरिटेज एंड हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस मुहिम की शुरुआत की। आखिर सोच क्या थी?
कारवां बनता गया...
ट्रस्ट बुनकरों की जीवन शैली को बेहतर बनाने की धुन में लगा रहता है। पुणे में इस मुहिम को आकार दिया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पूरा सहयोग दिया। संस्था के मुताबिक 12 लाख लोगों ने बुनने और पोशाकों को सीलने में भूमिका निभाई। ट्रस्ट ने अपने वर्कशॉप और शोरूम में ही सारी व्यवस्था की। 9 हैंडलूम लगाए। जिसमें एक एक कर रोज 80 हजार आम आदमी अपना अमूल्य सहयोग देने पहुंचते रहे। 13 दिन की कोशिशें रंग लाई। जिसमें ब्राह्मण और दलित हर जाति के रामभक्तों ने सेवाएं दी।
सीएम को सौंपी गई पोशाक
हेरिटेज एंड हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री रामलला के तैयार वस्त्रों को 16 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्टी भैया जी जोशी समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहें। इस दौरान सीएम ने ट्रस्ट की कोशिशों को सराहा और आस्था से बुनी गई पोशाक को सहर्ष स्वीकार किया।
Advertisement
नई अयोध्या आ चुकी है
इस दौरान सीएम ने कहा- नए भारत की नई अयोध्या आ चुकी है, हर कोई अयोध्या जाने के लिए इच्छुक हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू करेंगे। जिससे 40 मिनट में रामनगरी पहुंचा जा सकेगा। अब अयोध्या में कोई गोली नहीं चलाएगा कोई कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोली नहीं लड्डू के गोले मिलेंगे। किसी को धैर्य नहीं खोना है...नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा, बल्कि राम नाम संकीर्तन होगा... अब अयोध्या में कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा रोकने का साहस नहीं करेगा।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 17 January 2024 at 09:34 IST