अपडेटेड 12 November 2024 at 16:09 IST

EXCLUSIVE/ रामदेव ने अर्नब संग इंटरव्यू में दिखाई आत्मविश्वास की झलक, 'आत्मसंदेह मेरे शब्दकोश में नहीं'

बाबा रामदेव ने रिपब्लिक टीवी पर अर्नब गोस्वामी के साथ एक खास इंटरव्यू में अपने अडिग आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

Follow : Google News Icon  
Ramdev and Arnab
बाबा रामदेव का अर्नब गोस्वामी के साथ खास इंटरव्यू | Image: Republic

Ramdev in India Economic Summit: बाबा रामदेव ने रिपब्लिक टीवी पर अर्नब गोस्वामी के साथ एक खास इंटरव्यू में अपने अडिग आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। बातचीत के दौरान, जब अर्नब ने उनसे उनकी उपलब्धियों और चुनौतियों पर सवाल किया तो, बाबा रामदेव ने बेबाकी से जवाब दिया, 'मेरे शब्दकोश में आत्म संदेह जैसा कोई शब्द नहीं है।'

यह बयान बाबा रामदेव के उस आत्मविश्वास को दर्शाता है, जिसने उन्हें योग और आयुर्वेद क्षेत्र में पतंजलि को एक बड़ा ब्रांड बनाने में मदद की है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का मूल मंत्र खुद पर भरोसा और लगातार मेहनत करना है।

इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' का शानदार आगाज

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' का शानदार आगाज हो गया है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने समिट के उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना है।

उन्होंने कहा कि हम अब मीडिल पावर नहीं रहे, हम महाशक्ति हैं। भारत वैश्विक महाशक्ति बनेगा और अगर मीडिया नहीं होगा तो वह महाशक्ति नहीं बन पाएगा। हम भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए समर्पित हैं।

Advertisement

'बिना मीडिया के भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना संभव नहीं' 

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा, 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क उस सपने की नींव है कि भारत एक सुपर ग्लोबल पावर बनेगा। बिना मीडिया के भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना संभव नहीं है। इसलिए हम भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए समर्पित हैं। हम इसके लिए बहुत उत्सुक हैं।'

ग्लोबल न्यूज के लिए किस चीज की जरूरत? 

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वह ग्लोबल न्यूज कर सकते हैं क्योंकि उनके पास पैसा है, पूरी तरह से गलत हैं। विचार के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। विचारधारा के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। नेशन फर्स्ट के लिए लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। अगर हम अपना सबकुछ इसे बनाने में झोंक दे तो हम ऐसा कर सकते है।

Advertisement

'रिपब्लिक के लिए समाचार का मतलब देश की सेवा' 

अर्नब गोस्वामी ने कहा कि रिपब्लिक टीवी नेटवर्क दुनिया में इस पैमाने का एकमात्र पत्रकार-स्वामित्व वाला समाचार संगठन है। हमें भावना, विचारधारा, स्वामित्व और वित्त में स्वतंत्र होना चाहिए। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क हमेशा देश में एकमात्र स्वतंत्र रूप से संचालित पत्रकार-स्वामित्व वाले संगठन के रूप में समय की कसौटी पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक के लिए समाचार का मतलब देश की सेवा है।

यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: इस स्तुति के बिना अधूरी है श्रीहरि की पूजा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 November 2024 at 12:35 IST