Ramban Cloud Burst: 7-8 KM पैदल चलकर कैसे आएगी दुल्हन? रामबन में कुदरत ने बरपाया कहर तो चपेट में आया दूल्हा और बाराती, VIDEO

सोमवार को बिगड़े मौसम के बीच तय मुहरत के हिसाब से घाटी में एक बाराती निकली। मगर नेशनल हाइवे बंद होने की वजह से दूल्हे को कीचड़ में पैदल चलकर जाना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ramban Cloud Burst
रामबन में कुदरत ने बरपाया कहर तो चपेट में आया दूल्हा | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार (20 अप्रैल) को कुदरत का कहर देखने को मिला। यहां बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। करीब 25 घर जमींदोज हो गए तो 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता है। इसकी चपेट में अपनी दुल्हिनया को लाने जा रहा दूल्हा भी आ गया। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिसकी वजह से दूल्हा बाराती के साथ बीच रास्ते में फंस गया।


श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप है, कई वाहन और घर मलबे में दब गए हैं। भूस्‍खलन और पहाड़ों से बहकर आ रहे कीचड़ के चलते नेशनल हाइवे कई जगहों पर बंद कर दिए गए है। NH 44  रामबन को जम्‍मू कश्‍मीर से जोड़ता है और इसे जिले की लाइफ लाइन मानी जाती है। ऐसे में इसके बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को इस मार्ग से जा रही है एक बारात दूल्हे का साथ फंस गई।

दुल्हनिया को लेने ऐसे पहुंचा दूल्हा

सोमवार को बिगड़े मौसम के बीच तय मुहरत के हिसाब से घाटी में एक बाराती निकली। दूल्हा खुशी-खुशी अपनी दुल्हनिया को लाने जा रहा था। मगर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण दूल्हा को बारात के साथ अपनी शादी स्थल तक पैदल यात्रा करना पड़ा। ये यात्रा काफी लंबी थी। शेरवानी पहना दूल्हा कीचड़ के बीच संभल-संभल कर आगे बढ़ रहा था और उसके साथ बारात भी दलदल में चल रही थी।

दूल्हा ने सरकार से कई ये मांग

दूल्हा ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, आज मेरी शादी का दिन है। कल हुई भारी बारिश की वजह से यह स्थिति है। हमें पैदल ही जाना पड़ रहा है। हमने सुबह 6 बजे यात्रा शुरू की। हमने अपनी गाड़ियां पीछे पार्क कर दीं और अब हम बाकी रास्ता पैदल ही तय करेंगे। हमें अभी भी 7-8 किलोमीटर और चलना है। हम दुल्हन को इसी रास्ते से लेकर आएंगे, क्योंकि सड़कें साफ नहीं हुई हैं। दुल्हन को भी इस कीचड़ वाले रास्ते से आने होगा ये बड़ी परेशानी है।

Advertisement

NH- 44 जाम होने से फंसे बाराती

सरकार से अनुरोध करते हुए दूल्हे ने कहा कि हमारी मांग है कि NH- 44 को जल्द से जल्द साफ किया जाएगा। हमें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुल्हन को ऐसे में लाने में भारी परेशानी होगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि पहाड़ों से मलबा गिर रहा है और गाड़ियां उसमें पूरी तरह दब चुकी हैं। कुछ जगहों पर होटल और मकान भी मलबे से प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड