अपडेटेड 26 March 2024 at 23:08 IST
रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
- भारत
- 2 min read

Swami Smaranananda Maharaj Passes Away : रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने X पर लिखा- स्वामी स्मरणानंद महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। सालों से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
2017 में संभाला मठ का कार्यभार
स्वामी स्मरणानंद महाराज का मार्च, 2024 से बीमारी का इलाज चल रहा था। इससे पहले वो वह करीब एक महीने तक कोलकाता के रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्होंने रामकृष्ण मठ और मिशन के पूर्व अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन के बाद 16वें अध्यक्ष के रूप में 17 जुलाई, 2017 को मठ कार्यभार संभाला था।
ये भी पढ़ें: यूपी में BJP ने तनातनी वाली सीटों पर अभी तक नहीं खोले अपने पत्ते, ये है 12 सीटों की संभावित लिस्ट
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 March 2024 at 22:58 IST