अपडेटेड 22 September 2023 at 19:13 IST

Tulsi Tips: रामा या श्यामा, कौन सी तुलसी घर में लगाना होता है शुभ? किन नियमों का करना चाहिए पालन

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कौन सी तुलसी रखना शुभ होता है?

Follow : Google News Icon  
| Image: self

Ghar Me Kaun Si Tulsi Hoti Hai Shubh: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। कहा जाता है कि इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां नकारात्मक शक्तियां रुक नहीं पाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी दो प्रकार की होती हैं रामा और श्यामा ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आखिर कौन सी तुलसी घर में लगाना शुभ होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • वास्तु में किस तुलसी को घर के लिए माना गया है शुभ?
  • रामा और श्यामा तुलसी में क्या हैं अंतर?
  • रामा तुलसी की खासियत क्या है?
  • तुलसी के किस नियम का पालन करना चाहिए?

वास्तु में किस तुलसी को घर के लिए माना गया है शुभ?

सनातन धर्म में रामा और श्याम दोनों ही तुलसी को शुभ माना गया है, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रामा तुलसी लगाना सर्वोत्तम होता है। 

रामा और श्यामा तुलसी में क्या हैं अंतर?

रामा तुलसी
रामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं। इसके पत्‍ते बहुत मीठे होते हैं और इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि रामा तुलसी भगवान राम को बहुत प्रिय थी, इसे रामा तुलसी कहा जाता है। 

Advertisement

श्यामा तुलसी
श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग या बैंगनी रंग के होते हैं। इसमें रामा तुलसी की तुलना में कम मीठापन होता है। हिंदू धर्म-शास्‍त्रों के मुताबिक, श्यामा तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को बहुत पसंद थी, इसलिए इस तुलसी को श्यामा तुलसी कहते हैं।

रामा तुलसी की खासियत क्या है?

रामा तुलसी घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसकी खासियत यह है कि ये पूजनीय तो होती ही होती है साथ ही इसका इस्तेमाल औषधीयों के रूप में भी किया जाता है।

Advertisement

तुलसी के किस नियम का पालन करना चाहिए?

अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इसके पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा न करने पर नकारात्मकता आती है।  

यह भी पढ़ें... Tulsi: घर में लगाने जा रहे हैं तुलसी का पौधा तो सही दिशा का रखें ध्यान, तभी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Ganesh Utsav के दौरान बस कर लें ये उपाय, गणपति बप्पा हर लेंगे सारे विघ्न 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 September 2023 at 19:12 IST